31 मार्च को नष्ट होगी देसी व विदेशी शराब

खगड़िया : एक अप्रैल से लागू जिले में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां चल रही है. 31 मार्च को जिले के सभी शराब दुकानों की वीडियो ग्राफी करायी जायेगी. इसी दिन सभी लाइसेंसी दुकानों पर देशी शराब एवं मशालेदार शराब को नष्ट कर दिया जाएगा तथा विदेशी शराब को जब्त कर […]
खगड़िया : एक अप्रैल से लागू जिले में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां चल रही है. 31 मार्च को जिले के सभी शराब दुकानों की वीडियो ग्राफी करायी जायेगी. इसी दिन सभी लाइसेंसी दुकानों पर देशी शराब एवं मशालेदार शराब को नष्ट कर दिया जाएगा तथा विदेशी शराब को जब्त कर लिया जाएगा. ताकि 31 मार्च के बाद जिससे कहीं भी अवैध रूप से शराब बिक्री नही की जा सके. उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया कि जिले में लाइसेंसी शराब की 81 दुकानें है.
31 मार्च को इन सभी दुकानों की वीडियो ग्राफी की जाएगी ताकि दुकानदार बोतलों को छुपा ना पाये. इन्होंने बताया कि एक अप्रैल से पूरे राज्य में देशी एवं मशालेदार शराब की बिक्री पर पुर्णतः रोक लग जाएगी. इसलिए 31 मार्च को ही देशी शराब की बोतलों को उसी दुकान पर नष्ट कर दिये जाएंगे तथा विदेशी शराब को जब्त कर लिया जायगा, ताकि अगले दिन से इसकी बिक्री नहीं की जा सके. हाल ही के दिनों में मुख्य सचिव के द्वारा वीडिया कॉफ्रेंस के जरीये यह स्पष्ट निर्देश दिये गए है
कि किसी भी सूरत में शराब की दुकानों से शराब को हटाकर अन्यत्र स्टॉक नही किया जा सके. राज्य स्तर से छापेमारी करने के निर्देश दिये गए है उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि शराब का स्टॉक करने वालो के विरूद्ध सघन छापेमारी की जा रही है, अबतक शराब पीने वाले 70 लोगों को जेल भेजे जाने तथा 75 लोगों विरूद्ध मुकदमा दायर किये जाने की बाते कही गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




