सर्राफा व्यवसायियों की हड़ताल जारी

Published at :20 Mar 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
सर्राफा व्यवसायियों की हड़ताल जारी

खगडिया : एक्साइज डयूटी के विरोध में जिले के सभी सर्राफा व्यवसायियों ने एक जुटता का परियय देते हुए बंदी के 18 वें दिन भी अपनी अपनी दुकानों को बंद रखा. संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि 17 मार्च को दिल्ली में पूरे भारत से पहुंचे स्वर्ण व्यवसायियों की सभा हुई .सभा के […]

विज्ञापन

खगडिया : एक्साइज डयूटी के विरोध में जिले के सभी सर्राफा व्यवसायियों ने एक जुटता का परियय देते हुए बंदी के 18 वें दिन भी अपनी अपनी दुकानों को बंद रखा. संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि 17 मार्च को दिल्ली में पूरे भारत से पहुंचे स्वर्ण व्यवसायियों की सभा हुई .सभा के बाद वित मंत्री अरुण जेटली से वार्ता होनी थी लेकिन व्यस्ता होने के कारण वार्ता नहीं हो सकी. संघ के सचिव सतीश कुमार , कोषाध्यक्ष अशोक सर्राफा,

विश्वनाथ सोनी, मधु पटवा, जितेंद्र सोनी, अर्जुन स्वर्णकार, अरविंद स्वर्णकार ने बताया कि अगर एक्साइज डयूटी को नहीं हटाया गया तो हड़ताल जारी रहेगा .वहीं शादी विवाह का मौसम में आभूषण दुकनों के बंद रहने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर ग्रामीण इलाके से आये लोगों को आभूषण की खरीदारी करने के लिए दर दर भटकना पड‍़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन