सड़क दुर्घटना में बालक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

पसराहा : थाना क्षेत्र के सतीश नगर चौक के समीप एनएच 31 पर ट्रक की चपेट में आने से एक बालक की मौत शुक्रवार की देर शाम हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पार कर रहे बाल को पसराहा से नरायणपुर की ओर जा रही एक ट्रक ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण बालक […]
विज्ञापन
पसराहा : थाना क्षेत्र के सतीश नगर चौक के समीप एनएच 31 पर ट्रक की चपेट में आने से एक बालक की मौत शुक्रवार की देर शाम हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पार कर रहे बाल को पसराहा से नरायणपुर की ओर जा रही एक ट्रक ने ठोकर मार दिया.
जिसके कारण बालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पर पसराहा थाना के एएसआई मुकेश वर्मा ने शव को कब्जे में लिया. एएसआई श्री वर्मा ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान सतीश नगर निवासी दिनेश मिस्त्री का नाती 7 वर्षीय अमरजीत कुमार की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गयी. जबकि ट्रक ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




