Honda Shine को टक्कर देने आयी नयी TVS Raider 125, फीचर्स गिनते-गिनते थक जाएंगे

टीवीएस रेडर 125 / फोटो- टीवीएस
TVS Raider 125 नये वेरिएंट्स और फीचर्स के साथ लॉन्च हो गई है. बाइक में नया Nitro Green कलर, फुल-कलर TFT डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स जोड़े गए हैं. 124.8cc इंजन के साथ इसकी कीमत 82,860 रुपये से शुरू होकर 98,550 रुपये तक जाती है.
TVS Motor Company ने भारत में अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक 2026 TVS Raider 125 के नये वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इसमें कुछ नए फीचर्स और फ्रेश कलर ऑप्शन्स जोड़े हैं, जबकि इसका स्पोर्टी लुक बरकरार रखा गया है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 82,860 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. नये SXC DD और TFT DD वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 96,725 रुपये और 98,550 रुपये रखी गई है. बाजार में इसका मुकाबला Shine 125 से होगा, जिसकी कीमत 90 से लाख तक जाती है.
नये कलर और वेरिएंट्स
नयी Raider 125 में सबसे बड़ा अपडेट Nitro Green कलर ऑप्शन है. यह नया शेड बाइक के फ्रंट हिस्से हेडलैंप काउल, फ्रंट फेंडर, फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स पर देखने को मिलेगा. इसके साथ ग्रे ग्राफिक्स दिए गए हैं, जबकि ग्रीन फ्रंट अलॉय व्हील और ब्लैक रियर व्हील इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं.
इसके अलावा, यह बाइक Metallic Blue और Striking Red कलर में भी उपलब्ध है. नया Nitro Green कलर खास तौर पर टॉप वेरिएंट्स TFT DD और SXC DD में दिया गया है.
नये फीचर्स
2026 TVS Raider 125 में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. जैसे-
- LED हेडलैंप और टेललैंप
- Glide Through Traffic (GTT) टेक्नोलॉजी
- साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ
- फॉलो-मी-होम हेडलैंप
सबसे बड़ा बदलाव टॉप वेरिएंट में मिलने वाला फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो पहले के LCD यूनिट की जगह आता है. इसमें कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं, जैसे:
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
- कॉल अलर्ट
- राइड एनालिटिक्स
- वेदर अपडेट
- लाइव स्पोर्ट्स स्कोर
- वहीं SXC DD वेरिएंट में LCD डिस्प्ले मिलता है. इसमें भी 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं.
इंजन और हार्डवेयर
इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में वही 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.38 hp की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है.
iGO Assist फीचर की मदद से यह बाइक कुछ समय के लिए टॉर्क को 11.75 Nm तक बढ़ा सकती है.
हार्डवेयर की बात करें, तो इसमें आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.
ब्रेकिंग के लिए 240 mm फ्रंट डिस्क और 200 mm रियर डिस्क के साथ सिंगल-चैनल ABS मिलता है.
वेरिएंट और कीमत
2026 TVS Raider 125 कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
- Drum: ₹82,860
- Single Seat: ₹88,470
- Split Seat: ₹92,520
- iGo: ₹92,520
- SSE: ₹93,520
- SXC DD: ₹96,725
- TFT DD: ₹98,550
यह भी पढ़ें: एडवेंचर के शौकीनों के लिए आयी नयी Yezdi Scrambler, दमदार स्टाइल के साथ मिलेगी ऑफ-रोड पावर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




