463 लाभार्थियों को मिलेगा जिर्णोद्धार योजना का लाभ

Published at :05 Feb 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
463 लाभार्थियों को मिलेगा जिर्णोद्धार योजना का लाभ

चौथम : सदर एसडीओ ने गुरुवार को प्रखंड में इंदिरा आवास योजना की समीक्षा की . समीक्षा के दौरान वर्ष 2005 से पूर्व वैसे लाभार्थी जिन्होंने राशि उठाव कर लिंटर तक आवास निर्मित कर छोड़ दिया. वैसे लाभार्थियों को सरकार के जिर्णोंद्धार योजना के तहत दो किश्तों में 30-30 हजार रुपये दिये जायेंगे उसकी समीक्षा […]

विज्ञापन

चौथम : सदर एसडीओ ने गुरुवार को प्रखंड में इंदिरा आवास योजना की समीक्षा की . समीक्षा के दौरान वर्ष 2005 से पूर्व वैसे लाभार्थी जिन्होंने राशि उठाव कर लिंटर तक आवास निर्मित कर छोड़ दिया. वैसे लाभार्थियों को सरकार के जिर्णोंद्धार योजना के तहत दो किश्तों में 30-30 हजार रुपये दिये जायेंगे उसकी समीक्षा की.

प्रखंड में 2005 के पूर्व इस तरह के 463 लाभार्थी पाये गये. जो उक्त लाभ से लाभान्वित होंगे. वहीं 2005 से अब तक वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के अनुरूप कितने लाभार्थी लाभान्वित हुए कितने वंचित रहे की समीक्षा की. एसडीओ ने खेद जताया कि प्रति वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के विरुद्ध इंदिरा आवास का आवंटन पचास फीसदी कम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन