नलकूप के लिए सब्सिडी

Published at :04 Feb 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
नलकूप के लिए सब्सिडी

चालू हुई बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना राज्य स्तर से जारी किये गये निर्देश खगड़िया : जिले के किसान फसलों की सिचाई के लिए अब आत्मनिर्भर होंगे. अब उन्हेें सरकारी नलकूप अथवा किराये के नलकूप का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कारण, राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण बिहार शताब्दी नलकूप योजना लागू […]

विज्ञापन

चालू हुई बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना

राज्य स्तर से जारी किये गये निर्देश
खगड़िया : जिले के किसान फसलों की सिचाई के लिए अब आत्मनिर्भर होंगे. अब उन्हेें सरकारी नलकूप अथवा किराये के नलकूप का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कारण, राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण बिहार शताब्दी नलकूप योजना लागू की गयी है. इस योजना के तहत किसानों को नलकूप की खरीदारी करने पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जायेगी. बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना का लाभ जिले के सभी जरूरतमंद किसानों को मिले, इसके लिए राज्य स्तर से निर्देश जारी किये गये हैं.
डीएम को सघन पर्यवेक्षण का निर्देश
मुख्य सचिव अंजनी कुमार ने डीएम को पत्र लिखकर बिहार शताब्दी नलकूप योजना के क्रियान्वयन का सघन पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया है. कृषि को बिहार की अर्थव्यवस्था का रीढ़ बताते हुए मुख्य सचिव ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि किसानों के लिए यह योजना अत्यंत ही महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है. इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले. इसके लिए मुख्य सचिव ने डीएम को कई निर्देश दिये है. नियमित रुप से इस योजना को जिला स्तर पर समीक्षा करने के साथ साथ डीएम को अपने स्तर से इस योजना से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देशित कर कहा है.
मुख्य सचिव ने कहा है कि इस योजना के प्रचार प्रसार में बीडीओ एवं कृषि सलाहकार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी . प्रचार प्रसार के बिना अधिक से अधिक किसानों से आवेदन प्राप्त नहीं किया जा सकता है. सदर बीडीओ रवि रंजन के मुताबिक इस योजना के लाभ के लिए किसान प्रखंड कार्यालय में अपने अपने आवेदन जमा कर सकते है. स्वीकृति के पूर्व लघु जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता द्वारा स्थानीय जांच की जाती है. जांच के बाद ही किसानों को इस निजी नलकूप योजना की स्वीकृति तथा लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता की अनुशंसा पर किसानों के बैंक खाते पर सब्सिडी की राशि के डीआरडीए द्वारा भेजी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन