निकासी व व्ययन पदाधिकारी के वेतन पर लगी रोक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

जिले के आधे से अधिक डीडीओ ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, हुई कार्रवाई डीएम ने दिया था आदेश खगड़िया : जिले के आधे से अधिक निकासी व व्ययन पदाधिकारी ने संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं किया है. इस कारण उनके साथ-साथ उनके अधीनस्थ सैकड़ों कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. […]
विज्ञापन
जिले के आधे से अधिक डीडीओ ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, हुई कार्रवाई
डीएम ने दिया था आदेश
खगड़िया : जिले के आधे से अधिक निकासी व व्ययन पदाधिकारी ने संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं किया है. इस कारण उनके साथ-साथ उनके अधीनस्थ सैकड़ों कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. राज्य एवं जिला स्तर से जिले के सभी 156 निकासी व व्ययन पदाधिकारी को 31 जनवरी तक संपत्ति का ब्योरा जमा करने का निर्देश दिया गया था. समय सीमा बीत जाने के बावजूद लगभग 60 प्रतिशत निकासी व व्ययन पदाधिकारियों ने जिला स्तर पर ब्योरा जमा नहीं किया है.
इस कारण डीएम के आदेश के अनुसार उनके जनवरी के वेतन भुगतान पर रोक लग गयी है. जानकारी के मुताबिक पूर्व में ही डीएम ने यह निर्देश जारी किया था कि संपत्ति का ब्योरा जमा करने के बाद ही जनवरी के वेतन का भुगतान किया जायेगा. इसको लेकर डीएम ने जिला कोषागार पदाधिकारी को भी निर्देश दिया था. विभागीय सूत्र के मुताबिक पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित कुछ अन्य विभागों के द्वारा जिला स्तर पर अपने अधीनस्थ कर्मियों के संपत्ति का ब्योरा जमा किया जा चुका है,
जबकि कई बीडीओ, सीओ सहित शिक्षा, तकनीकी विभाग व अन्य विभागों ने अब तक ब्योरा जमा नहीं किया है.
जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर तक पहले सभी निकासी व व्ययन पदाधिकारी कर्मियों की सूची मांगी गयी थी, लेकिन सदर बीडीओ, श्रम अधीक्षक, चौथम बीडीओ, नगर परिषद खगडि़या, उच्च विद्यालय कन्हैयाचक, उच्च विद्यालय चौथम केबीसी, उच्च विद्यालय कन्हैयाचक, केएमडी कॉलेज परबत्ता, केडीएस कॉलेज गोगरी, अवध बिहारी कॉलेज रहीमपुर, बिहार राज्य सहकारिता समिति, जिला को ऑपरेटिव बैंक तथा जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा अब तक कर्मियों की सूची भी नहीं सौंपी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




