जान हथेली पर रख कर करते हैं रेल ट्रैक पार

Published at :25 Jan 2016 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
जान हथेली पर रख कर करते हैं रेल ट्रैक पार

खगड़िया : स्थानीय जंकशन पर लाखों रुपये खर्च कर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उपरगामी पुल का निर्माण कराया गया था, लेकिन रेल यात्री ट्रेन से उतरने के साथ ही अपने जिंदगी की परवाह किये ट्रैक पार करने लगते हैं. इस कारण पूर्व में कई रेल यात्रियों को अपने जिंदगी से हाथ धोना पड़ा […]

विज्ञापन

खगड़िया : स्थानीय जंकशन पर लाखों रुपये खर्च कर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उपरगामी पुल का निर्माण कराया गया था, लेकिन रेल यात्री ट्रेन से उतरने के साथ ही अपने जिंदगी की परवाह किये ट्रैक पार करने लगते हैं. इस कारण पूर्व में कई रेल यात्रियों को अपने जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है. रेलवे उद्घोषक के द्वारा बार-बार रेलवे ट्रैक पार नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी जाती है. इसके बावजूद यात्री उसे अनसुना कर देते हैं.

इधर रेलयात्री विपिन कुमार, उषा कुमारी आदि ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करने के लिए यात्री तो दोषी हैं ही प्रशासन को भी समय समय पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. रेलवे ट्रैक पार करते रेल यात्री को रेलवे सुरक्षा बलों द्वारा कभी दंडित नहीं किया जाता है और न ही इस ओर कभी सुरक्षा को लेकर जंकशन पर अभियान चलाया जाता है.रेलवे प्रशासन द्वारा संयुक्त प्रयास किये जाने पर इस पर रोक लग सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन