जनता दरबार में तीन मामले निबटाये

Published at :24 Jan 2016 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में तीन मामले निबटाये

अलौली : शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन हुआ. भूमि विवाद से जुड़े कई मामले जनता दरबार में आये. इनमें से मात्र तीन मामलों की ही मौके पर सुनवाई हो पायी. जनता दरबार में हरिपुर गांव के हरिनंदन सिंह ने रास्ता को बाधित करने की बात को लेकर गुहार लगायी. इसमें थाना […]

विज्ञापन

अलौली : शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन हुआ. भूमि विवाद से जुड़े कई मामले जनता दरबार में आये. इनमें से मात्र तीन मामलों की ही मौके पर सुनवाई हो पायी. जनता दरबार में हरिपुर गांव के हरिनंदन सिंह ने रास्ता को बाधित करने की बात को लेकर गुहार लगायी.

इसमें थाना के निर्देश पर मामले की जांच करवायी गयी. तिलकनगर के अशोक जायसवाल एवं मंगल सदा के बीच जमीन विवाद में दोनों को अपना पक्ष रखने के लिए अगले शिविर में कागजात प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि कुल तीन मामले का निष्पादन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन