गोगरी जमानलपुर ने मथुरापुर को 5 विकेट से हराया

Published at :18 Jan 2016 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
गोगरी जमानलपुर ने मथुरापुर को 5 विकेट से हराया

गोगरी जमानलपुर ने मथुरापुर को 5 विकेट से हराया मानसी . मदन शर्मा टी 20 किक्रेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को रेलवे मैदान मानसी में गोगरी जमालपुर बनाम मथुरापुर के बीच खेला गया. मथुरापुर को 5 विकेट से हराकर गोगरी जमालपुर टुनामेंट के फाइनल में प्रवेश कर गयी. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच […]

विज्ञापन

गोगरी जमानलपुर ने मथुरापुर को 5 विकेट से हराया मानसी . मदन शर्मा टी 20 किक्रेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को रेलवे मैदान मानसी में गोगरी जमालपुर बनाम मथुरापुर के बीच खेला गया. मथुरापुर को 5 विकेट से हराकर गोगरी जमालपुर टुनामेंट के फाइनल में प्रवेश कर गयी. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला जायेगा. टॉस जीतकर गोगरी जमालपुर ने बल्लेबाजी के लिए मथुरापुर को आमंत्रित किया. मथुरापुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर में ही सभी विकेट गंवाते हुए 180 रन का टारगेट विपक्षी टीम को दिया. खेलने उतरी गोगरी जमालपुर ने 5 विकेट शेष रहते हुए 14 ओवर में ही मैच को पांच विकेट से जीतकर फाईनल में जगह बना ली. टीम की ओर से गेंदबाज सौरभ कुमार ने 3 विकेट झटके. वहीं बल्लेबाज चंदन कुमार ने नाबाद रहते हुए पांच चौका व तीन छक्का की मदद से 57 रन की पारी खेली. मुख्य अतिथि चन्द्रगुप्त कुमार, नकूल द्वारा चंदन कुमार को मैन आॅफ द मैच दिया गया. इसी टीम के संतोष कुमार ने भी 52 रन की लाजवाब पारी खेली. अंपायर दीपक कुमार व मिठ्ठू कुमार थे. मौके पर राजा कुमार, रंजन कुमार ,सौरभ कुमार, सोनू सहित दर्जनों आरसीसी एमसीसी के किक्रेट खिलाड़ी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन