करंट से बालक की मौत, सड़क जाम

करंट से बालक की मौत, सड़क जाम फोटो है 15 व 16 मेंकैप्सन- सड़क जाम करते आक्रोशित लोग व घटना स्थल पर पहुंची पुलिस प्रतिनिधि, पसराहा थाना क्षेत्र के सोण्डीहा में मंगलवार की दोपहर करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई. बालक बिजली के पोल के समीप खेल रहा था तभी विद्युत की […]
करंट से बालक की मौत, सड़क जाम फोटो है 15 व 16 मेंकैप्सन- सड़क जाम करते आक्रोशित लोग व घटना स्थल पर पहुंची पुलिस प्रतिनिधि, पसराहा थाना क्षेत्र के सोण्डीहा में मंगलवार की दोपहर करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई. बालक बिजली के पोल के समीप खेल रहा था तभी विद्युत की चपेट में आ गया. मृतक बालक की पहचान सोण्डीहा निवासी मुरली यादव के 7 वर्षिय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई. घटना के बाद परिजनों ने बालक को इलाज के लिए गोगरी रेफरल अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिससे आक्रोशित लोगों ने बालक के शव के साथ पसराहा एनएच 31 को जाम कर दिया. साथ ही मुआवजे की मांग करने लगे. सड़क जाम की सूचना पर गोगरी एसडीओ संतोष कुमार और डीएसपी राजन सिन्हा के आश्वासन पर जाम को हटाया गया. जाम में आधे घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह भी फंसे रहे. आक्रोशित लोग बिजली विभाग के दोषी अधिकारियों पर मुकदमा और मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार एनएच पर लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




