23वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

Updated:
विज्ञापन

23वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन

मानसी. नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वावधान में 23वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन श्यामलाल चन्द्रशेखर मेडिकल कॉलेज परमानन्दपुर में किया गया, जिसमें बालक वर्ग में अंडर 7 के अर्पित अग्रवाल, अंडर 9 के केशव कुमार, अंडर 11 के क्रिशु कुमार एवं अंडर 13 के अनिपरमार विजेता बने. जबकि बालिका वर्ग के अंडर 7 में यालिनि श्री और अंडर 13 में श्रेया कुमारी विजेता बनी. नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि आठ खिलाड़ियों का चयन अकादमी के द्वारा किया गया है, जिसे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इंट्री फीस दिया जायेगा. फाइनल राउंड के पश्चात माधुरी देवी बीएड महाविद्यालय खगड़िया एवं जय खगड़िया शतरंज क्लब के अध्यक्ष ई धर्मेंद्र कुमार, निर्णायक जे के जवाहर व गणमान्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर शतरंज खिलाड़ी सत्यम कुमार, मयंक कुमार, अंकित कुमार तिवारी, प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक चन्द्रराज आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन