खगड़िया को कोलकाता से जोड़ने वाली सहरसा बेंगलूरु स्पेशल ट्रेन, नियमित परिचालन की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया को कोलकाता से जोड़ने वाली सहरसा बेंगलूरु स्पेशल ट्रेन, नियमित परिचालन की उठी मांग

विज्ञापन

खगड़िया. रेलवे द्वारा यात्रियों एवं रेलफैन कम्युनिटी की मांग पर गाड़ी संख्या 05551/52 सहरसा से खगड़िया होते हुए यशवंतपुर (बेंगलूरु) के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. यह ट्रेन 30 अप्रैल तक सहरसा से तथा 3 मई तक यशवंतपुर से संचालित होगी. कम समय में ही यह ट्रेन यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो गयी है. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि दूसरे ही ट्रिप में इसने कोसी-फरकिया क्षेत्र के यात्रियों के लिए कोलकाता और बेंगलूरु जाने में लाइफ लाइन का काम किया है. जिसका प्रमाण इस ट्रिप में हुई भारी बुकिंग से मिलता है. बीते गुरुवार को सहरसा से खुली गाड़ी संख्या 05551 में स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी को मिलाकर सहरसा से लगभग 200, मानसी से 70 और खगड़िया से करीब 150 यात्रियों ने आरक्षित श्रेणी में यात्रा की. वहीं, जनरल टिकट की बात करें तो खगड़िया से 100 से अधिक यात्रियों ने अनारक्षित श्रेणी में सफर किया. इस ट्रेन की लोकप्रियता का मुख्य कारण यह है कि यह सहरसा और खगड़िया को सीधे दालकुनी (कोलकाता), भुवनेश्वर, कटक, पुरी (खुर्दा रोड), विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और बेंगलूरु जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ती है. इससे यात्रियों को अन्य ट्रेनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है. वे अपने नजदीकी स्टेशन से ही लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं. स्थानीय यात्रियों एवं रेलफैन कम्युनिटी के सदस्य मानस राज, मृतुंजय तिवारी, प्रभात शरण, महेश कुमार ने समस्तीपुर मंडल व रेल मंत्रालय से मांग की है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस ट्रेन के संचालन की अवधि जुलाई तक बढ़ाई जाय. सप्ताह में कम से कम तीन दिन इसका परिचालन किया जाय. साथ ही, इसे जल्द से जल्द नियमित ट्रेन के रूप में चलाने पर भी विचार करने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन