सुमित ने बढ़ाया खगड़िया का मान

सुमित ने बढ़ाया खगड़िया का मान खगड़िया. 12 दिसंबर को नयी दिल्ली में आयोजित 31वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में राष्ट्रीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सोहनपाल सुमनाक्षर ने खगड़िया निवासी सुमित को दलित उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान 2015 से सम्मानित किया. इससे खगड़िया […]
सुमित ने बढ़ाया खगड़िया का मान खगड़िया. 12 दिसंबर को नयी दिल्ली में आयोजित 31वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में राष्ट्रीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सोहनपाल सुमनाक्षर ने खगड़िया निवासी सुमित को दलित उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान 2015 से सम्मानित किया. इससे खगड़िया के लोगों में भी खुशी है. जेएनकेटी इंटर विद्यालय के प्राचार्य डॉ आमोद कुमार, शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, शशि भूषण प्रसाद, सौरभ कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, डॉ एसके बह्मचारी, विभाष कुमार, बबलू ठाकुर आदि ने कहा कि सुमित ने खगड़िया का मान बढ़ाया है. इधर, प्राथमिक विद्यालय अंबाटोला के प्रधान शिक्षक सहित सभी शिक्षकों ने सुमित की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है. शिक्षाविद् सुभाष चन्द्र जोशी ने सुमित के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि जिले के दूसरे शिक्षकों को इनसे सीख लेने की जरूरत है. तभी सपनों के भारत की तसवीर बुलंद नजर आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




