गैर प्राथमिकता वाले क्षेत्र में मात्र 63 कराेड़ रूपये का हो पाया है ऋण वितरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2015 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

31 मार्च तक बांटे जायेंगे 675 करोड़ ऋण कृषि, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग शिक्षा, होम, वाहन सहित सभी प्राथमिकता व गैर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बांटे जायेंगे ऋण खगड़िया : 31 मार्च 2016 तक अरबों रुपये का ऋण जरूरतमंदों के बीच बांटा जायेगा. वित्तीय वर्ष 15-16 में 1276 करोड़ रुपये ऋण वितरण करने का […]
विज्ञापन
31 मार्च तक बांटे जायेंगे 675 करोड़ ऋण
कृषि, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग शिक्षा, होम, वाहन सहित सभी प्राथमिकता व गैर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बांटे जायेंगे ऋण
खगड़िया : 31 मार्च 2016 तक अरबों रुपये का ऋण जरूरतमंदों के बीच बांटा जायेगा. वित्तीय वर्ष 15-16 में 1276 करोड़ रुपये ऋण वितरण करने का लक्ष्य इस जिले को राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी द्वारा दिया गया था.
प्रथम छमाही में 601 करोड़ रुपये ऋण के रूप में बांटा जा चुका है. अब शेष बचे लक्ष्य यानी 675 करोड़ रुपये 31 मार्च 2016 तक बांटने का निर्देश डीएलसीसी के अध्यक्ष सह डीएम के द्वारा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक/ समन्वयक को दिया गया है. ये ऋण कृषि, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग , शिक्षा, होम, वाहन लोन सहित सभी प्राथमिकता वाले क्षेत्र एवं गैर प्राथमिकता वाले क्षेत्र में बांटे जायेंगे. मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिकता वाले क्षेत्र में 525 करोड़ रुपये 31 मार्च तक ऋण वितरण किये जायेंगे.
इस क्षेत्र में 1063 करोड़ रुपये ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया था. जिसके विरुद्ध 538 रुपये ऋण वितरण किये गये हैं. वहीं गैर प्राथमिकता वाले क्षेत्र में 151 करोड़ रुपये ऋण वितरण किये जायेंगे. बताते चले कि गैर प्राथमिकता वाले क्षेत्र में इस जिले को 214 करोड़ रुपये ऋण बांटने का लक्ष्य दिया गया था. जिसके विरुद्ध महज 63 करोड़ रुपये ही ऋण वितरण हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




