बीडीओ के विरुद्ध आरोप गठित करने का नर्दिेश

Published at :29 Dec 2015 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ के विरुद्ध आरोप गठित करने  का नर्दिेश

बीडीओ के विरुद्ध आरोप गठित करने का निर्देश खगड़िया. अलौली प्रखंड के पूर्व बीडीओ विभा रानी के विरुद्ध आरोप पत्र प्रपत्र (क)गठित करने का निर्देश दिया गया है. डीएम के निर्देश पर स्थापना उपसमाहर्ता डीएन झा ने सदर बीडीओ को पत्र लिखकर पूर्व बीडीओ के विरुद्ध प्रपत्र (क) गठित कर जिला स्तर पर भेजने का […]

विज्ञापन

बीडीओ के विरुद्ध आरोप गठित करने का निर्देश खगड़िया. अलौली प्रखंड के पूर्व बीडीओ विभा रानी के विरुद्ध आरोप पत्र प्रपत्र (क)गठित करने का निर्देश दिया गया है. डीएम के निर्देश पर स्थापना उपसमाहर्ता डीएन झा ने सदर बीडीओ को पत्र लिखकर पूर्व बीडीओ के विरुद्ध प्रपत्र (क) गठित कर जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक अलौली प्रखंड प्रमुख गंगा देवी के शिकायत पर हुई जांच के बाद बीडीओ पर आरोप गठित करने का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूर्व बीडीओ पर किस आरोप में प्रपत्र (क) गठित करने का निर्णय लिया गया है. लेकिन जानकार बताते है कि प्रथम दृष्टया में आरोप प्रमाणित होने के बाद किसी सरकारी लोक सेवक के विरुद्ध आरोप गठित किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन