राजद के दूसरे गुट ने भी किया प्रखंड अध्यक्ष चुनने का दावा

Published at :28 Dec 2015 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
राजद के दूसरे गुट ने भी किया प्रखंड अध्यक्ष चुनने का दावा

राजद के दूसरे गुट ने भी किया प्रखंड अध्यक्ष चुनने का दावा बेलदौर. राजद के दूसरे गुट ने भी प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने का दावा किया है. सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजद के जिला उपाध्यक्ष जयकिशोर यादव ने दावा किया है कि रविवार को सामुदायिक भवन फुलवड़िया डीह में प्रखंड राजद का चुनावी […]

विज्ञापन

राजद के दूसरे गुट ने भी किया प्रखंड अध्यक्ष चुनने का दावा बेलदौर. राजद के दूसरे गुट ने भी प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने का दावा किया है. सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजद के जिला उपाध्यक्ष जयकिशोर यादव ने दावा किया है कि रविवार को सामुदायिक भवन फुलवड़िया डीह में प्रखंड राजद का चुनावी बैठक का आयोजन किया गया. इसका पर्यवेक्षण पार्टी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक महेश्वरी प्रसाद यादव एवं सहायक पर्यवेक्षक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इसमें सभी पंचायतों के डेलीगेटों ने भाग लिया. इस गुट के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष अभिराम यादव को विधि सम्मत तरीके से निर्विरोध रूप से चुने जाने का दावा किया गया है. इस बैठक में धनंजय यादव, वीरेन्द्र आजाद, योगेंद्र यादव, मो. जरीर्फुर रहमान, राजकुमार मिश्रा, मुखिया शिव शंकर यादव, अरुण यादव, राजा कुमार, सत्तन पंडित, सुशील शर्मा, लड्डू राम, लालो सदा, सत्तार, नईम, प्रेम कुमार गुप्ता, अनिल मंडल आदि ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन