चोरों के आतंक से किसान परेशान

Published at :28 Dec 2015 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
चोरों के आतंक से किसान  परेशान

चोरों के आतंक से किसान परेशान चौथम. आये दिन थाना क्षेत्र में किसानों के खेत पटवन के दौरान पंपसेट, फीता, सेक्शन पाइप चोरी की घटना बढ़ गयी है. चौथम डीह के किसान अभय कुमार सिंह ने बताया कि उनके खेत से चोर सेक्शन पाइप फीता चुरा कर ले गये. किसान ने घटना की लिखित सूचना […]

विज्ञापन

चोरों के आतंक से किसान परेशान चौथम. आये दिन थाना क्षेत्र में किसानों के खेत पटवन के दौरान पंपसेट, फीता, सेक्शन पाइप चोरी की घटना बढ़ गयी है. चौथम डीह के किसान अभय कुमार सिंह ने बताया कि उनके खेत से चोर सेक्शन पाइप फीता चुरा कर ले गये. किसान ने घटना की लिखित सूचना थाना को दी है. वहीं दूसरी घटना गढ़िया गांव बहियार से चोर ने किसान फुलेश्वर राय का पंपसेट चोरी कर लिया. किसान ने घटना की लिखित सूचना थाना को दी. लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर किसानों में हड़कंप है. किसानों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की गतिविधि पर अंकुश लगाये जाने का अनुरोध किया है. वहीं थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि चोरी की गतिविधि पर पुलिस की नजर है. जल्द ही चोर पुलिस के सिकंजे में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन