सड़क दुर्घटना में देवर व भाभी की मौत, दो घायल

Published at :28 Dec 2015 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में देवर व भाभी की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में देवर व भाभी की मौत, दो घायल एनएच 31 पर सतीश नगर के समीप हुई घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव निवासी विश्वजीत व रीता कुमारी की हुई मौतभागलपुर से परीक्षा देकर लौट रहे थे भाभी व देवर रविवार को हुई थी भागलपुर में एएससी की परीक्षा फोटो 1 व […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में देवर व भाभी की मौत, दो घायल एनएच 31 पर सतीश नगर के समीप हुई घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव निवासी विश्वजीत व रीता कुमारी की हुई मौतभागलपुर से परीक्षा देकर लौट रहे थे भाभी व देवर रविवार को हुई थी भागलपुर में एएससी की परीक्षा फोटो 1 व 3 मेंकैप्सन- घटना स्थल पर पड़ा मृतक महिला का शव, दुर्घटना ग्रस्त बाइक सवारप्रतिनिधि, पसराहा(खगड़िया)थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सतीश नगर चौक से पश्चिम हुई सड़क दुर्घटना में भाभी व देवर की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम भागलपुर से मोटर साईकिल पर सवार होकर लौट रहे चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव निवासी विश्वजीत कुमार व उसकी भाभी रीता कुमारी को सामने से आ रही एक पिकअप वैन ने जोरदार ठोकर मार दी. इस कारण रीता व विश्वजीत की मौत घटना-स्थल पर हो गयी. जबकि उक्त पिकअप वैन ने सामने से आ रहे एक अन्य मोटर साइकिल सवार को भी ठोकर मार दी. इस कारण मोटर साइकिल पर सवार पति व पत्नी भी घायल हो गये. घायल गोपालपुर प्रखंड के लतरा गांव निवासी विजेंद्र यादव व कविता देवी का इलाज किया जा रहा है. पति-पत्नी बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव जा रहे थे. ग्रामीणों के सहयोग से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. जबकि पिकअप वैन का चालक व उपचालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया. पुलिस ने उक्त वैन को जब्त कर लिया है. जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. जबकि मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन