राजद के सांगठनिक चुनाव आरंभ, निरंजन बने प्रखंड अध्यक्ष

Published at :27 Dec 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
राजद के सांगठनिक चुनाव आरंभ, निरंजन बने प्रखंड अध्यक्ष

राजद के सांगठनिक चुनाव आरंभ, निरंजन बने प्रखंड अध्यक्ष जिला अध्यक्ष का चुनाव 29 को खगड़िया/परबत्ता. जिले में राष्ट्रीय जनता दल का सांगठनिक चुनाव का प्रथम चरण रविवार को संपन्न हो गया. पार्टी के जिला निवार्ची पदाधिकारी श्रीनारायण यादव एवं सहायक निवार्ची पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया रविवार को जिले सदर प्रखंड को छोड़कर […]

विज्ञापन

राजद के सांगठनिक चुनाव आरंभ, निरंजन बने प्रखंड अध्यक्ष जिला अध्यक्ष का चुनाव 29 को खगड़िया/परबत्ता. जिले में राष्ट्रीय जनता दल का सांगठनिक चुनाव का प्रथम चरण रविवार को संपन्न हो गया. पार्टी के जिला निवार्ची पदाधिकारी श्रीनारायण यादव एवं सहायक निवार्ची पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया रविवार को जिले सदर प्रखंड को छोड़कर शेष सभी प्रखंडों में चुनाव का कार्य सम्पन्न हो गया. इसमें परबत्ता प्रखंड में मध्य विद्यालय मड़ैया में पार्टी के निवार्ची पदाधिकारी प्रो कृष्णदेव यादव तथा सहायक निवार्ची पदाधिकारी प्रविश कुमार के द्वारा चुनाव संचालित कराया गया. जिसमें तेहाय निवासी निरंजन कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. अलौली प्रखंड अध्यक्ष पद पर मधुपुर निवासी हरिनंदन प्रसाद यादव को बीआरओ, मो जुल्फकार, अली अहमद एवं एआर ओ जयकांत दास ने निर्वाचित घोषित किया. चौथम प्रखंड में पिपरा निवासी रंजीत रमण को बीआरओ इन्द्रदेव कुमार एवं एआरओ नंदकिशोर प्रसाद ने प्रखंड राजद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया. मानसी प्रखंड राजद अध्यक्ष पद पर सैदपुर निवासी इन्दु कुमार निराला को बीआरओ तथा एआरओ ने निर्वाचित घोषित किया. खगड़िया नगर राजद अध्यक्ष पद पर वार्ड संख्या 12 निवासी भूषण कुमार को बीआरओ राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं एआरओ पिंटू कुमार ने निर्वाचित घोषित किया. खगड़िया ग्रामीण राजद अध्यक्ष पद पर तीन दावेदारों के बीच तनातनी की स्थिति बन जाने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया. बेलदौर प्रखंड राजद अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष अभिराम यादव को बीआरओ महेश्वर प्रसाद यादव एवं एआरओ संजय कुमार भगत ने निर्वाचित घोषित किया. पार्टी के जिला अध्यक्ष का चुनाव 29 दिसंबर को जिला मुख्यालय में कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन