खगडि़या में राजधानी एक्सप्रेस ठहराव की मांग

Published at :23 Dec 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
खगडि़या में राजधानी एक्सप्रेस ठहराव की मांग

खगडि़या में राजधानी एक्सप्रेस ठहराव की मांग पूर्व विधायक ने लिखा रेल मंत्री को पत्र स्टेशन पर रिटायरिंग रूम व कैंटिन की व्यवस्था की कि मांग खगडि़या. पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिख कर स्थानीय जंकशन पर नई दिल्ली से डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ठहराव की मांग की है. […]

विज्ञापन

खगडि़या में राजधानी एक्सप्रेस ठहराव की मांग पूर्व विधायक ने लिखा रेल मंत्री को पत्र स्टेशन पर रिटायरिंग रूम व कैंटिन की व्यवस्था की कि मांग खगडि़या. पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिख कर स्थानीय जंकशन पर नई दिल्ली से डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ठहराव की मांग की है. श्री आजाद ने कहा कि बगल के स्टेशन नौगछिया में राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव है. लेकिन दुर्भाग्यवश खगडि़या में नहीं है. जबकि खगडि़या से प्रतिमाह 50 लाख से अधिक रुपये की आमदनी सिर्फ टिकट से हो रही है. इस स्टेशन पर कैटिंग व रिटायरिंग रूम की भी सुविधा नहीं है. जबकि जिले में डीएम , एसपी आदि बैठते हैं. वहीं केंद्रीय विद्यालय, डीएवी स्कूल, कॉलेज आदि हैं. जिसके कर्मियों को आने जाने में कठिनाई होती है. उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के मांग के साथ टाटा लिंक एक्सप्रेस में खगडि़या से एसी कोच देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन