प्रशासन रवैया बदले, नहीं तो होगा आंदोलन

Published at :22 Dec 2015 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन रवैया बदले, नहीं तो होगा आंदोलन

गोगरी : पुलिस द्वारा आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिये जाने के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को साजिश के तहत फंसाया गया है. जानबूझ कर पुलिस ने भाजपा समर्थकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज गिरफ्तारी […]

विज्ञापन

गोगरी : पुलिस द्वारा आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिये जाने के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को साजिश के तहत फंसाया गया है. जानबूझ कर पुलिस ने भाजपा समर्थकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज गिरफ्तारी की है.

पुलिस अपनी अक्षमता छिपाने के लिए अब राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं पर साजिश करने लगी है. उन्होंने कहा की जिला और अनुमंडल प्रशासन ने बीजेपी और एनडीए गंठबंधन के कार्यकर्ताओं पर जान बूझकर राजनीतिक दबाव के कारण झूठा मुकदमा दर्ज कर रहा है. श्री चौधरी ने कहा कि जिले में रोज कुछ न कुछ अपराधिक घटनाएं होती रहती हैं.

इससे ये महसूस होता है की पुलिस संरक्षित अपराध हो रहा है. पुलिस अपराधी के बजाय अब भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड़ने लगी है. जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किये जा रहे भेदभाव पूर्ण कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी, डॉ प्रेम कुमार, आइजी भागलपुर, डीआइजी मुंगेर को लिखा गया है.

मौके पर भाजपा के जिला मंत्री अरुण कुमार शर्मा,, बीजेपी उपाध्यक्ष विनोज झा, पूर्व महामंत्री श्यामानंद झा, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष अनंत चौधरी, राजेश सिंह, शिवशंकर सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन