टीएचआर वितरण की रिपोर्ट निदेशालय से तलब

खगड़िया : आंगनबाड़ी केंद्रों पर धांधली रोकने के लिए विभाग ने खास इंतजाम किया है. इसके बाद अब आइसीडीएस के स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी योजनाओं में हेराफेरी करना मुश्किल होगा. बाल विकास परियोजना विभाग के निदेशक शशि भूषण कुमार ने सभी जिलाें के डीएम को पत्र भेज कर आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण […]
खगड़िया : आंगनबाड़ी केंद्रों पर धांधली रोकने के लिए विभाग ने खास इंतजाम किया है. इसके बाद अब आइसीडीएस के स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी योजनाओं में हेराफेरी करना मुश्किल होगा. बाल विकास परियोजना विभाग के निदेशक शशि भूषण कुमार ने सभी जिलाें के डीएम को पत्र भेज कर आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया है. टीम विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर धावा बोल कर जांच करेगी.
साथ ही जांच रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जायेगी. निदेशक के पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण का निरीक्षण, पर्यवेक्षण के लिए डीएम अपने स्तर से जांच टीम गठित करेंगे, जो टीएचआर वितरण की तिथि सहित कभी भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंच कर जांच कर डीएम को रिपोर्ट करेगी.
फर्जी उपस्थिति के खेल पर लगाम की तैयारी बताया जाता है कि अधिसंख्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपस्थिति से भिन्न कागज पर अधिकाधिक उपस्थिति दिखा कर गोलमाल का खेल होता है. अभी हाल में ही परबत्ता सीडीपीओ पर अपने दो विश्वासपात्र महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से प्रति केंद्र 1500 रुपये अवैध उगाही का आरोप लगा है.
इसके बाद डीएम के निर्देश पर डीपीओ ने परबत्ता पहुंच कर मामले की जांच की है. अब निदेशक द्वारा सख्ती बरते जाने के बाद धांधली में काफी हद तक अंकुश लगने की संभावना जतायी जा रही है. जांच के दौरान और भी कई बातों पर गौर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




