सिद्धांतों से भटका बुनियादी वद्यिालय

परबत्ता : प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अन्तर्गत कन्हैयाचक गांव में अवस्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय कन्हैयाचक केवल नाम का बुनियादी विद्यालय रह गया है. यही हाल इस जिला में तथा राज्य के अन्य जिलों में चल रहे बुनियादी विद्यालयों का भी है. क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी तथा कन्हैयाचक निवासी सूर्यनारायण शर्मा के प्रयासों की बदौलत इस […]
परबत्ता : प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अन्तर्गत कन्हैयाचक गांव में अवस्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय कन्हैयाचक केवल नाम का बुनियादी विद्यालय रह गया है. यही हाल इस जिला में तथा राज्य के अन्य जिलों में चल रहे बुनियादी विद्यालयों का भी है.
क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी तथा कन्हैयाचक निवासी सूर्यनारायण शर्मा के प्रयासों की बदौलत इस विद्यालय की स्थापना हुई थी. इसमें छात्र – छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेती, पशुपालन, सूत कताई, बुनाई , घरेलू उपयोग के सामान का निर्माण सिखाये जाने का विचार ध्यान में रख कर इसे शुरू किया गया था.
शुरुआती दौर में विद्यालय में गांधी जी की परिकल्पना के अनुसार श्यामपट्ट नहीं हुआ करता था. हर विद्यालय के पास कुछ एकड़ खेत हुआ करते थे,
जहां छात्रों को प्रायोगिक तौर पर खेती की मूलभूत जानकारी दी जाती थी. धीरे-धीरे समय के साथ विद्यालय की खेती की जमीन समाप्त होती चली गयी. कताई –
बुनाई की परंपरा भी पुराने दिनों की बात हो गयी. सर्व शिक्षा अभियान के आने के बाद अन्य सरकारी विद्यालयों के तरह ही इस विद्यालय में भी बिहार टेक्स्ट बुक की पाठ्य पुस्तकें चलने लगीं. मध्याह्न भोजन का संचालन होने लगा. कन्हैयाचक स्थित बुनियादी विद्यालय के परिसर में ही एक अन्य मध्य विद्यालय होने के कारण बुनियादी विद्यालय में कम बच्चों का नामांकन हो पाता है. इस विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती है.
उच्च न्यायालय के निर्देश पर कुछ महीनों पूर्व नियोजित शिक्षकों को स्थानांतरित कर बुनियादी विद्यालय में पदस्थापित किया गया है.
पूर्व में शिक्षकों की कमी रहने के कारण छात्रों का रुझान इस विद्यालय की नहीं हो पाया, जो अबतक जारी है. अभी स्थिति यह है कि विद्यालय में छात्रों और शिक्षकों की संख्या बराबर हो गयी है. स्थापना के समय विद्यालय में चरखा समेत सभी सहायक उपकरण उपलब्ध थे. जिन्हें हाल में कबाड़ के रूप में नीलाम कर दिया गया.
जिले में कन्हैयाचक के अलावा पसराहा, बसुआ तथा दुगार्पुर में बुनियादी विद्यालय संचालित है. सभी विद्यालयों में केवल नाम का ही अंतर रह गया है. इसके स्थापना की अवधारणा काफी पीछे रह गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




