उद्धारक का बाट जोह रहा है बस स्टैंड

खगड़िया : यात्रियों की सुविधाओं के लिए एनएच 31 पर बनाया गया बस स्टैंड अब उद्धारक की बाट जोह रहा है. यात्रियों व बसों से गुलजार रहने वाला बस स्टैंड आज वीरान पड़ा हुआ है. बलुआही बस स्टैंड से पूर्व में सरकारी व गैर सरकारी बसें चलती थीं. राज्य के विभिन्न भागों के लिए बलुआही […]
खगड़िया : यात्रियों की सुविधाओं के लिए एनएच 31 पर बनाया गया बस स्टैंड अब उद्धारक की बाट जोह रहा है. यात्रियों व बसों से गुलजार रहने वाला बस स्टैंड आज वीरान पड़ा हुआ है. बलुआही बस स्टैंड से पूर्व में सरकारी व गैर सरकारी बसें चलती थीं. राज्य के विभिन्न भागों के लिए बलुआही बस स्टैंड से वाहनों का परिचालन किया जाता था.
सरकारी बस के लिए टिकट घर बनाया गया था. यात्रियों के बैठने के लिए बेंच बने थे. शेड भी बनाया गया था, लेकिन आज इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. स्टैंड में नहीं है पानी की व्यवस्थाबलुआही बस स्टैंड के अन्दर लगाये गये चापाकल के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है. यात्री मजबूरन पानी पीने के लिए उक्त चापाकल पर पहुंचते हैं.एनएच 31 पर हमेशा लगा रहता है जामएनएच 31 पर प्राय: जाम की स्थिति बनी रहती है.
इस सड़क मार्ग से सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, बेगूसराय, पटना, भागलपुर सहित कई जिले का सफर यात्री तय करते हैं.कहते है यात्रीबस स्टैंड से यात्रा करने वाले यात्री मुकेश, सिकन्दर, प्रीतम ने कहा कि अगर वाहन चालक एनएच 31 किनारे अपनी वाहन को लगाकर यात्री को उतारने व चढ़ाने का काम करना बंद कर दे तो एनएच 31 से जाम की समस्या समाप्त हो जायेगी.कहते हैं परिवहन विभाग के कर्मीबिहार राज्य पथ परिवहन के कर्मी सुबोध कुमार सावन ने बताया कि जर्जर टिकट काउंटर में टिकट काटना मुश्किल है. काउंटर के छत से पानी टपकता है व जर्जर छत टूट कर गिरता रहता है.
इसिलिए खुल आसमान के नीचे बैठकर वाहन का इंतजार करते हैं और टिकट काटते हैं. कहते हैं एसडीओएसडीओ शिव कुमार शैव ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उन्होंने स्टैंड की जर्जर स्थिति को देखा है. नगर परिषद को जर्जर बस स्टैंड की मरम्मत के लिए लिखा जायेगा. कहते हैं नगर सभापतिनगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने बताया कि बस स्टैंड के निर्माण के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




