विधायक ने बांटा बासगीत का परचा

विधायक ने बांटा बासगीत का परचा फोटो है 25 मेंकैप्सन- बासगीत का परचा बांटते विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल बेलदौर . प्रखंड क्षेत्र के स्वर्णपुरी इतमादी में सोमवार को जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने 49 लाभांवितों के बीच बासगीत परचा का वितरण किया. विधायक ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को अब आशियाने के लिये […]
विधायक ने बांटा बासगीत का परचा फोटो है 25 मेंकैप्सन- बासगीत का परचा बांटते विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल बेलदौर . प्रखंड क्षेत्र के स्वर्णपुरी इतमादी में सोमवार को जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने 49 लाभांवितों के बीच बासगीत परचा का वितरण किया. विधायक ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को अब आशियाने के लिये भटकना नही पड़ेगा. मौके पर उपस्थित सीओ विकास कुमार ने परचा प्राप्त करने वाले सभी लाभांवितों को इस दस्तावेज को जीवन पर्यन्त संभाल कर रखने की सलाह दी. इसके अलावा बासगीत परचा के रुप में मिली जमीन का लगान नियमित रुप से प्रतिवर्ष अदा करने की बात भी कही. सीओ ने कहा कि बासगीत परचा के माध्यम से मिली जमीन को लाभान्वित किसी को न तो हस्तांतरित कर सकते हैं और न तो किसी के हाथ में बेच सकते हैं. परचा वितरण समारोह का आयोजन इतमादी पंचायत के मुखिया योगेंद्र मंडल के दरवाजे पर किया गया. मौके पर प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी गोपालकृष्ण मिश्रा, बहादूर सहनी, सूमो सहनी, पंकज पटेल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




