कड़ाके की ठंड ने गरीबों की बढ़ाई परेशानी

Published at :21 Dec 2015 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड ने गरीबों की बढ़ाई परेशानी

कड़ाके की ठंड ने गरीबों की बढ़ाई परेशानीफोटो है 11 मेंकैप्सन- गांव मे अलाव के समीप लोगो की भीड़.प्रतिनिधि, बेलदौरकड़ाके की ठंड ने अब गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है. कच्चे मकान में बूढ़े-बच्चे फटे पुराने गरम कपड़े में ठंड से ठिठुरते किसी तरह रात गुजारने को विवश हैं व सुबह देर तक धूप […]

विज्ञापन

कड़ाके की ठंड ने गरीबों की बढ़ाई परेशानीफोटो है 11 मेंकैप्सन- गांव मे अलाव के समीप लोगो की भीड़.प्रतिनिधि, बेलदौरकड़ाके की ठंड ने अब गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है. कच्चे मकान में बूढ़े-बच्चे फटे पुराने गरम कपड़े में ठंड से ठिठुरते किसी तरह रात गुजारने को विवश हैं व सुबह देर तक धूप निकलने की आस में घास फूस के अलाव समीप दुबके रहते हैं. ऐसे में संसाधनों के अभाव से जूझ रहे गरीबों की जिंदगी पर बढ़ती ठंड सितम ढा रही है. ठंड में गरीबों की बिगड़ती हालात देख प्रखंड मुखिया संघ सचिव सह बोबिल मुखिया ब्रह्मदेव पासवान ने अंचल प्रशासन से अलाव एवं गरम कपड़े उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व पंचायत के यद्दुवासा निवासी सुरेश पासवान को ठंड लगने से अस्पताल में इलाजरत हैं. रेफर होने के बाद पटना में महाजनों से कर्ज लेकर परिजन उनका इलाज करा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन