डीडीसी ने किया मनरेगा कार्यों की समीक्षा

डीडीसी ने किया मनरेगा कार्यों की समीक्षा फोटो 30 मेंकैप्सन- समीक्षा करते डीडीसी प्रतिनिधि, गोगरी जिले के साथ साथ गांवों का विकास कर हम समाज में खुशहाली ला सकते है. इसके लिए हमें पूरी तन्यमता से निर्धारित समय पर काम पूरा कर योजनाओं को धरातल पर लाना होगा. तभी हम बेहतर उपलब्धि हासिल कर सकते […]
डीडीसी ने किया मनरेगा कार्यों की समीक्षा फोटो 30 मेंकैप्सन- समीक्षा करते डीडीसी प्रतिनिधि, गोगरी जिले के साथ साथ गांवों का विकास कर हम समाज में खुशहाली ला सकते है. इसके लिए हमें पूरी तन्यमता से निर्धारित समय पर काम पूरा कर योजनाओं को धरातल पर लाना होगा. तभी हम बेहतर उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. उक्त बातें सोमवार को उपविकास आयुक्त अब्दुल बहाव अंसारी ने गोगरी प्रखंड कार्यालय में मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान कही. उन्होंने मनरेगा, बीआरजीएफ, बाल बिकास परियोजना आदि की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर काम पूरा करने से ही बेहतर उपलब्धि संभव है. इस दौरान उन्होंने साल के अंतिम समय में विकास कार्य में तेजी लाने को कहा. साथ ही क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन कर खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार कार्य करने को कहा. मौके पर पीओ राम गंगा राम, जेई सतेंदर कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




