स्टेडियम का नर्मिाण नहीं हो सका पूरा

Published at :20 Dec 2015 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेडियम का नर्मिाण नहीं हो सका पूरा

स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका पूरा परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में विगत आठ वर्षों से निर्माणाधीन स्टेडियम अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. जिले के सभी प्रखंडों में कम से कम एक स्टेडियम बनाने के नाम पर जब इसकी शुरुआत हुई थी, तो लोगों में यह आस जगी […]

विज्ञापन

स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका पूरा

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में विगत आठ वर्षों से निर्माणाधीन स्टेडियम अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. जिले के सभी प्रखंडों में कम से कम एक स्टेडियम बनाने के नाम पर जब इसकी शुरुआत हुई थी, तो लोगों में यह आस जगी थी कि प्रखंड मुख्यालय में न केवल खेल व युवा गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा,

बल्कि इसके साथ-साथ छोटे-मोटे राजनीतिक सामाजिक तथा धार्मिक आयोजनों के लिए एक सुरक्षित स्थान भी तैयार रहेगा. पर, अभिकर्ता व निर्माण के लिये चयनित विभाग ने स्टेडियम के नाम पर चहारदीवारी व अधूरा भवन बना कर छोड़ दिया गया. सबसे पहले इस अधूरे बने भवन का उपयोग नशेरियों व जुआरियों ने करना शुरू कर दिया.

आज कल इस अधूरे बने भवन का उपयोग राजनीतिक गतिविधियों तथा पशुपालन के लिये किया जाता है. इस योजना का शिलापट गायब कर दिये जानें के कारण अब यह बताना भी कठिन है कि यह किस विभाग तथा किस अभिकर्ता के द्वारा बनाया जा रहा था. विद्यालय के प्रभारी प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के समय उस संस्था के हितों की अनदेखी की गयी . जिसके जमीन पर इसे बनाया जा रहा था .

स्टेडियम की चहार दीवारी बनाते समय चारों तरफ काफी जमीन छोड़ दिया गया .जिससे यह अतिक्रमिक होने के लिये खुला रह गया. वहीं फाटक नहीं लगाने से मैदान भी चारागाह बन कर रह गया है.

बहरहाल इस मैदान ,पर शारीरिक अभ्यास कर दर्जनों युवाओं ने सेना, पुलिस आदि ,में नौकरी प्राप्त कर अपना तथा इलाके का सम्मान बढ़ाया किंतु इस मैदान का सम्मान बढ़ाने वाले की अब भी तलाश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन