कर्मी के घर हजरों की चोरी

Published at :20 Dec 2015 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
कर्मी के घर हजरों की चोरी

कर्मी के घर हजरों की चोरी नगर थाना क्षेत्र वार्ड नंबर 12 की घटनाखगडि़या. नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में एक स्वास्थ्य कर्मी के घर चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर लिया. बताया जाता है कि घर वाले घर से बाहर थे रविवार को वे लोग […]

विज्ञापन

कर्मी के घर हजरों की चोरी नगर थाना क्षेत्र वार्ड नंबर 12 की घटनाखगडि़या. नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में एक स्वास्थ्य कर्मी के घर चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर लिया. बताया जाता है कि घर वाले घर से बाहर थे रविवार को वे लोग जब घर पहुंचे तो उनलोगों को चोरी का पता चला. इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मी माला देवी ने नगर थाने में आवेदन देकर बताया है कि वे लोग किसी कार्य से मुजफफरपुर गये हुए थे. वहां से जब लौट कर आये तो उनलोगों ने अपने घर का ताला टूटा हुआ पाया. अंदर जाकर देखा तो सेफ भी टूटा हुआ था. उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि लगभग दो लाख रुपए मूल्य के जेवरात और 40 हजार रूपया नगदउनके घर से चोरी हुई है. इधर नगर थानाध्यक्ष मो महफूज आलम ने बताया किआवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन