कई ट्रेनों का बदल गया रूट

Published at :20 Dec 2015 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
कई ट्रेनों का बदल गया रूट

कई ट्रेनों का बदल गया रूट खगडि़या. पसराहा और गौछरी रेलवे स्टेशन के बीच आम्रपाली एक्सप्रेस के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के बाद कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. इस संबंध में डीसीआइ नील रत्न आमबष्ट ने बताया कि फिलहाल घटना स्थल पर ट्रैक के मरम्मत का कार्य चल रहा है. जबकि […]

विज्ञापन

कई ट्रेनों का बदल गया रूट खगडि़या. पसराहा और गौछरी रेलवे स्टेशन के बीच आम्रपाली एक्सप्रेस के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने के बाद कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. इस संबंध में डीसीआइ नील रत्न आमबष्ट ने बताया कि फिलहाल घटना स्थल पर ट्रैक के मरम्मत का कार्य चल रहा है. जबकि ट्रेन के परिचालन भी काउशन पर किया जा रहा है. उन्होंने 12424राजधानी एक्सप्रेस, 3246 केपिटल एक्सप्रेस, 5284 महानंदा एक्सप्रेस तथा का रूट बदल दिया गया है. जबकि हाटे बजारे एक्सप्रेस को कटिहार से सियालदह के लिए वापस कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि चार जोड़ा सवारी गाड़ी के परिचालन को आज रद्द कर दिया गया है.अभी धीमी गति में चलेंगी गाडि़याखगडि़या. बरौनी कटिहार रेल खंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस घटना के कारण कुछ दिनों तक असुविधा होगी. इस बात की जानकारी देते हुए मानसीस्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना स्थल पर ट्रैक के मरम्मत का कार्य चल रहा है. जिस वजह से वहां गाडि़या अभी कम स्पीड से ही पार करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि सोमवार से स्थिति सामान्य हो जाने की संभावना है लेकिन गाडि़या काउषन पर ही चलती रहेगी. घटना के बाद सहम गये थे रेल यात्रीखगडि़या. पसराहा स्टेशन से आगे निकलते ही आम्रपाली एक्सप्रेस दुर्घटना कीशिकार हो गयी. जिसके बाद अचानक ट्रेन को रोकना पड़ा. इस घटना के बाद इसट्रेन में सवार यात्री डर के मारे सहम गये थे. ट्रेन में सवार गुरविंदर सिंह, मान सिंह, हरप्रीत सिंह, एकराउल हक आदि ने बताया कि वे लोग गहरी नींद में सोये हुए थे. इसी बीच बहुत ही जोड़ की आवाज हुई. जिससे वे डर केमारे सहम गये और जब उठे तो गाड़ी को वीराने में खड़ा. पहले तो उनलोगों कोलगा कि गाड़ी को अपराधियों ने लूट पाट के इरादे से रोक लिया है. लेकिन कुछही क्षणों के बाद यह बात स्पष्ट हुई कि उनलोगों की गाड़ी हादसे का शिकारहोते होते रह गयी है. सभी ने कहा कि वाहे गरू ने उनलोगों की रक्षा की है. वहीं सभीयात्रियों ने दुर्घटना का मुआयना करने के बाद बताया कि इस घटना से उनलोगों को बचाने का श्रेय रेलवे विभाग के सभी कर्मियों को जाता है. जबकि ड्राइवर को विशेष रूप से साधुवाद दिया. जब उनलोगों के बीच अब होनेवाली असविधा की चर्चा शुरू हुई तब तक वहां रेलवे के डीसीआइ नील रत्नआमबष्ट वहां पहुंच गये थे और रेल यात्रियों को किसी प्रकार के असुविधानहीं होने देने का आष्वासन दे रहे थे. और उन्होंने व्यवस्था दरूस्त करसभी यात्रियों को गणतव्य तक जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था भी करायी.पहुंची मेडिकल टीमखगडि़या. घटना स्थल पर सबसे पहले कटिहार से दुर्घटना सहायता यान पहुंच गयीथी। जिसमें मेडिकल टीम के साथ डॉ विजेंद्र जायसवाल, चीफ मेडिकल ऑफिसरडॉ पी मंडल, कामेश्वर सिंह आदि ने एएसएम से मिल कर घटना स्थल का जयजालिया तथा लोगों से किसी प्रकार के जख्मी आदि होने की भी पड़ताल की. लेकिनएक भी यात्री इस घटना जख्मी नहीं हुए.गोगरी एसडीओ के साथ पहुंचे कई थानाध्यक्षखगडि़या. आम्रपाली एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते हीगोगरी एसडीओ संतोष कुमार, एसडीपीओ राजन कुमार सिंन्हा के साथ्ज्ञ कईथानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच गये थे. सभी लोगों को यात्रियों से कुशलक्षेम पूछते हुए देखे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन