बीडीओ के आश्वासन पर धरना टला

बीडीओ के आश्वासन पर धरना टला बेलदौर. बीते दो माह से गैस किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं का निर्धारित धरना व रोड जाम बीडीओ के आश्वासन के बाद टल गया है. शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गैस आपूर्ति ठप रहने से आक्रोशित उपभोक्ता स्थानीय मुखिया के नेतृत्व में सड़क जाम व धरना प्रर्दशन […]
बीडीओ के आश्वासन पर धरना टला बेलदौर. बीते दो माह से गैस किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं का निर्धारित धरना व रोड जाम बीडीओ के आश्वासन के बाद टल गया है. शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गैस आपूर्ति ठप रहने से आक्रोशित उपभोक्ता स्थानीय मुखिया के नेतृत्व में सड़क जाम व धरना प्रर्दशन करने की तैयारी कर चुके थे. पर, बीडीओ के आश्वासन पर लोगों ने कार्रवाई होने तक आंदोलन नहीं करने की बात कही. बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि कालाबाजारी के आरोप में ग्रामीण इंडेन गैस वितरक एजेंसी पर चल रही कारवाई के कारण गैस आपूर्ति में उपभोक्ताओ को परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




