लाभुको के बीच बंटा कन्या विवाह का चेक

लाभुको के बीच बंटा कन्या विवाह का चेक बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में चयनित लाभुकों के बीच कन्या विवाह योजना का चेक वितरण किया गया. शुक्रवार को चालु वित्तिय वर्ष के चयनित 137 लाभुकों के बीच शिविर लगाकर चेक वितरण किया गया. शिविर का उद्घाटन विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने लाभुक को एकाउंट पेयी चेक […]
लाभुको के बीच बंटा कन्या विवाह का चेक बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में चयनित लाभुकों के बीच कन्या विवाह योजना का चेक वितरण किया गया. शुक्रवार को चालु वित्तिय वर्ष के चयनित 137 लाभुकों के बीच शिविर लगाकर चेक वितरण किया गया. शिविर का उद्घाटन विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने लाभुक को एकाउंट पेयी चेक देकर किया. चेक वितरण की सूचना पाकर लाभुकों की भीड़ परिसर में उमड़ पड़ी. दिघौन व बोबिल के पंचायत सचिव की अनुपस्थिति के कारण संबंधित लाभुकों को बेरंग ही लोटना पड़ा. बीडीओ ने अधिनस्थ कर्मियो को निर्देश दिया कि मंगलवार को शिविर लगाकर शेष लाभुको के बीच चेक का वितरण कर दिया जाय. मौके पर बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ,जिप सदस्य किरण देवी ,जिप प्रतिनिधि शैलेन्द्र वर्मा समेत संबंधित कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




