एसडीओ ने की खाद दुकान में छापेमारी

एसडीओ ने की खाद दुकान में छापेमारी फोटो है 22 मेंकैप्सन- दुकान की जांच करते एसडीओ गोगरी. किसानों को उचित मूल्य पर खाद दिलाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने शुक्रवार को जमालपुर गोगरी के रोड नम्बर 14 स्थित श्रीराम ट्रेडर्स कंपनी खाद दुकान का औचक निरीक्षण किया. एसडीओ के निरीक्षण की सूचना […]
एसडीओ ने की खाद दुकान में छापेमारी फोटो है 22 मेंकैप्सन- दुकान की जांच करते एसडीओ गोगरी. किसानों को उचित मूल्य पर खाद दिलाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने शुक्रवार को जमालपुर गोगरी के रोड नम्बर 14 स्थित श्रीराम ट्रेडर्स कंपनी खाद दुकान का औचक निरीक्षण किया. एसडीओ के निरीक्षण की सूचना से जमालपुर बाजार के व्यवसायियों में हडकंप मच गया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ के साथ बीएओ राजेश कुमार शामिल थे. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने विक्रेता के गोदाम का भी निरीक्षण किया. जांच के दौरान एसडीओ ने बिल, केश मेमो, स्टॉक पंजी, बिक्री पंजी, लाइसेंस आदि की जांच की . एसडीओ ने बताया कि किसी भी हाल में किसानों को अधिक मूल्य पर खाद नहीं बेचा जाय. ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




