बीडीओ के निरीक्षण में बंद मिले कई खाद दुकान

Published at :17 Dec 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ के निरीक्षण में बंद मिले कई खाद  दुकान

बीडीओ के निरीक्षण में बंद मिले कई खाद दुकान बीएओ का वेतन बंद का आदेशअद्यतन नहीं मिली पंजी, सादा था सभी का सूचनापट्ट प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के कई पंचायतों में बीडीओ डॉ कुंदन ने गुरुवार को खाद बीज के दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान कई दुकानें अनाधिकृत तरीके से बंद पायी गयीं. […]

विज्ञापन

बीडीओ के निरीक्षण में बंद मिले कई खाद दुकान बीएओ का वेतन बंद का आदेशअद्यतन नहीं मिली पंजी, सादा था सभी का सूचनापट्ट प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के कई पंचायतों में बीडीओ डॉ कुंदन ने गुरुवार को खाद बीज के दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान कई दुकानें अनाधिकृत तरीके से बंद पायी गयीं. अधिकांश दुकानों की पंजी को अद्यतन नहीं पाया गया. कुछ दुकानों में सूचनापट्ट को रिक्त देख कर बीडीओ ने नाराजगी जतायी. बीडीओ डॉ कुंदन ने बताया कि निरीक्षण में जितेंद्र एग्रीकल्चर सेंटर कुल्हरिया, जयंती एग्रीकल्चर सेंटर कुल्हरिया, संत साईं खाद भंडार सलारपुर, दीपक कृषि केन्द्र कुल्हरिया, राहुल कृषि केन्द्र सलारपुर, प्रियांशु ट्रेडर्स सलारपुर, रोहित ट्रेडर्स सलारपुर, आजाद कृषि केन्द्र करना, रागिनी कृषि केन्द्र सलारपुर, शशि ट्रेडर्स करना का निरीक्षण किया गया. इनमें से आजाद कृषि केन्द्र तथा शशि ट्रेडर्स करना बंद पाया गया. रोहित ट्रेडर्स के निरीक्षण के दौरान विक्रेता अनुपस्थित थे. सूचनापट्ट खाली पाया गया. कैश मेमो तथा अन्य पंजी अद्यतन नहीं पायी गयी. उन्होंने बताया कि रवि के फसलों की खेती का समय होने के कारण सरकारी नियमानुसार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक दुकानों को खुला रखना है. सभी विक्रेताओं को इस मामले में स्पष्टीकरण पूछा गया है. इसके बाद अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा से लेकर अन्य कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं बीएओ द्वारा सतत निरीक्षण नहीं करने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. बीएओ का अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया है. जिला मुख्यालय में 19 दिसंबर को निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक के मद्देनजर ये निरीक्षण आरंभ हुए हैं. हालांकि बीडीओ ने बताया कि ये निरीक्षण आगे भी चलते रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन