हथियार के साथ 11 बदमाश गिरफ्तार

हथियार के साथ 11 बदमाश गिरफ्तार फोटो है 2 व 3 मेंकैप्सन. एसपी के प्रेस वार्ता के दौरान गिरफ्तार बदमाश व बरामद हथियार. —–लूट की नीयत से खुटिया टीका रामपुर में एकत्रित हुए थे सारे बदमाश गिरफ्तारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर चलायी गोली, कोई हताहत नहीं अपराधियों के पास से 11 कारतूस, दो […]
हथियार के साथ 11 बदमाश गिरफ्तार फोटो है 2 व 3 मेंकैप्सन. एसपी के प्रेस वार्ता के दौरान गिरफ्तार बदमाश व बरामद हथियार. —–लूट की नीयत से खुटिया टीका रामपुर में एकत्रित हुए थे सारे बदमाश गिरफ्तारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर चलायी गोली, कोई हताहत नहीं अपराधियों के पास से 11 कारतूस, दो देसी पिस्तौल व पांच मोबाइल फोन बरामद एएसपी के नेतृत्व में चले ऑपरेशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता ——-प्रतिनिधि, खगड़ियामानसी थाना क्षेत्र के खुटिया टीका रामपुर से 11 बदमाशों को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. एएसपी अभियान विमलेश चंद्र झा के नेतृत्व में बुधवार की देर रात पुलिस को यह सफलता मिली. सभी अपराधी खुटिया टीका रामपुर के रहने वाले हैं. अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान गुरुवार को एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो देसी पिस्तौल, 11 कारतूस तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. लूट की नीयत से संतोष यादव, दिलीप यादव, कुंदन कुमार, राजेश यादव ,अनिल राय, लड्डू यादव, जितेंद्र यादव, रॉकी यादव, रंजीत राय, संजीव कुमार आदि एकत्रित हुए थे. गुप्त सूचना मिलने पर एएसपी अभियान के नेतृत्व में मानसी एवं मुफस्सिल थाना व जिला पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी. छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस फोर्स पर गोलियां भी चलायीं. सात अपराधियों को एक साथ गिरफ्तार किया गया. बाकी अपराधियों को खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि करीब आधा दर्जन गिरफ्तार बदमाशों पर पूर्व में भी सड़क लूट सहित अन्य मामले विभिन्न थानाें के अलावा मुंगेर थाने में भी दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




