दिनदहाड़े चार जगहों पर लूट, जाम

Published at :17 Dec 2015 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
दिनदहाड़े चार जगहों पर लूट, जाम

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के हरिराहा के एक मवेशी व्यवसायी के साथ बुधवार की अहले सुबह हथियार बंद अपराधियों ने बसंतपुर व मधैली के बीच बड़ी नहर के पुल पर रोक कर 42 हजार रुपये लूट लिया. जानकारी के अनुसार हरीराहा निवासी मो अफरोज आलम बकरी खरीद-बिक्री करने के लिए अपने घर से बड़ी नहर […]

विज्ञापन

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के हरिराहा के एक मवेशी व्यवसायी के साथ बुधवार की अहले सुबह हथियार बंद अपराधियों ने बसंतपुर व मधैली के बीच बड़ी नहर के पुल पर रोक कर 42 हजार रुपये लूट लिया. जानकारी के अनुसार हरीराहा निवासी मो अफरोज आलम बकरी खरीद-बिक्री करने के लिए अपने घर से बड़ी नहर होते हुए बसंतपुर की ओर जा रहा था.

इस दौरान सुबह के करीब दस बजे मधैली और बसंतपुर के बीच में बड़ी नहर पर बने पुल के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के बल पर मो अफरोज आलम से 42 हजार रुपये लूट कर मधैली साइफन की ओर फरार हो गये. घटना के शिकार अफरोज ने मधैली साइफन पर पहुंच कर वहां मौजूद दुकानदारों व अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी.

सूचना पर मौके पर उपस्थित लोगों ने अपराधी का पीछा किया. कल्हुआ गांव के पास अपराधियों ने पिछा कर रहे ग्रामीण हरीराहा निवासी बिनोद सरदार पर हथियार तान दिया व लगातार तीन गोलियां चलाई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन