तालाबों में पानी नहीं ,जीर्णोद्धार की है आस

Published at :16 Dec 2015 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
तालाबों में पानी नहीं ,जीर्णोद्धार की है आस

तालाबों में पानी नहीं ,जीर्णोद्धार की है आस बनायी गई सीढियां हो रही बेकारप्रतिनिधि, गोगरीएक तरफ जहां जल संरक्षण को लेकर सरकारी स्तर पर मनरेगा व अन्य योजना के तहत पोखर तालाब निर्माण व जिर्णोद्धार कराने पर बल दिया जा रहा है. वहीं क्षेत्र में पुराने तालाब व पोखर मृतप्राय हो रहे हैं. अधिकांश पोखर […]

विज्ञापन

तालाबों में पानी नहीं ,जीर्णोद्धार की है आस बनायी गई सीढियां हो रही बेकारप्रतिनिधि, गोगरीएक तरफ जहां जल संरक्षण को लेकर सरकारी स्तर पर मनरेगा व अन्य योजना के तहत पोखर तालाब निर्माण व जिर्णोद्धार कराने पर बल दिया जा रहा है. वहीं क्षेत्र में पुराने तालाब व पोखर मृतप्राय हो रहे हैं. अधिकांश पोखर व तालाब जहां पानी नहीं रहने से सुख कर बेकार हो रहे हैं. तो कई तालाबों में जल है तो साफ सफाई के अभाव में फैली गंदगी के कारण बेकार पड़े हुए हैं. बात नगर पंचायत गोगरी जमालपुर की करें तो नगर पंचायत क्षेत्र में वैसे भी पोखर व तालाबों की कमी है और जो बचे भी हैं वह उपेक्षा के कारण आम लोगों के लिए बेकार साबित हो रहे हैं. जिनके जीर्णोद्धार को लेकर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. क्षेत्र के जमालपुर बाजार के पंसारी बालिका उच्च विद्यालय के पास स्थित रानी पोखर लगभग मृत होने के कगार पर है. नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा इसके जीर्णोद्धार के नाम पर बीते 2012 में उक्त पोखर के एक किनारे में लाखों की लागत से सीढ़ियां बनायी गई .मगर पोखर की साफ सफाई व सतह की खुदाई की ओर ध्यान नहीं दिया गया . हालांकि पोखर में पानी तो है मगर फैली गंदगी के कारण कोई आदमी झांकने तक नहीं आते हैं. वही हाल कुर्मीर्टोला स्थित बड़ी पोखर का है जो सूखकर बेकार हो गया है. नगर पंचायत क्षेत्र के अलावे भी अन्य जगहों के तालाबों की भी वही स्थिति है. नगर पंचायत के तालाबों का अगर जीर्णोद्धार हो तो नगर पंचायत में सुंदरता के साथ स्वच्छता भी आयेगी. नगर पंचायत अध्यक्ष रंजीता कुमारी के अनुसार तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए ही सीढ़ियां बनायी गई है योजना के तहत तालाबों में और सीढ़ी व अन्य कार्य कराया जाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन