एसपी अंकल! छेड़खानी पर कब लगेगी रोक

Published at :15 Dec 2015 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी अंकल! छेड़खानी पर कब लगेगी रोक

एसपी अंकल! छेड़खानी पर कब लगेगी रोक बॉक्स लगा लेंकेडीएस कॉलेज के पास मनचलों का रहता है जमावड़ा, छात्राएं परेशान पीछा करने के अलावा भद्दे कमेंट्स कर छात्राओं को करते हैं परेशान प्रतिनिधि, गोगरीशहर के गोगरी में केडीएस कॉलेज के आसपास एक बार फिर मनचले मंडराने लगे हैं. कॉलेज खुलने के बाद बंद होने तक […]

विज्ञापन

एसपी अंकल! छेड़खानी पर कब लगेगी रोक बॉक्स लगा लेंकेडीएस कॉलेज के पास मनचलों का रहता है जमावड़ा, छात्राएं परेशान पीछा करने के अलावा भद्दे कमेंट्स कर छात्राओं को करते हैं परेशान प्रतिनिधि, गोगरीशहर के गोगरी में केडीएस कॉलेज के आसपास एक बार फिर मनचले मंडराने लगे हैं. कॉलेज खुलने के बाद बंद होने तक मनचले आसपास डेरा डाले रहते हैं. कालेज आने-जाने वाली छात्राओं से छेड़खानी भी की जाती है. ये मनचले भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर लड़कियों को शर्मिंदा करते रहते हैं. लड़कियां भी शर्म के मारे किसी से कुछ नहीं कह पाती हैं. यही नहीं मनचले युवक छात्राओं का कुछ दूर पीछा भी करते हैं. कई छात्राओं के परिजनों ने बताया कि महिला कॉलेज के मार्ग पर हमेशा मनचलों का अड्डा रहता है. पुलिस का भी इनकाे भय नहीं है. ऐसे में छात्राओं को कालेज भेजने में भी डर लगता है. अभिभावकों ने एसपी अनिल कुमार सिंह से काॅलेज के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.कहते हैं प्राचार्य केडीएस महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश कुमार अम्बष्ठ ने कहा कि बाहरी युवकों को कॉलेज के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जाता है. मेन गेट पर गार्ड रहता है. कॉलेज के बाहर मनचलों को भगाने के लिए पुलिस प्रशासन से आग्रह किया जायेगा. कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि कॉलेज के आस पास मनचलों के डेरा डालने की शिकायत बराबर मिल रही है. इन्हें खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने छात्राओं के परिजनों से भी सहयोग की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन