जनसंख्या विसंगति से प्रभावित है कई पंचायत

Published at :14 Dec 2015 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
जनसंख्या विसंगति से प्रभावित है कई पंचायत

जनसंख्या विसंगति से प्रभावित है कई पंचायत प्रतिनिधि, परबत्ता प्रखंड के 22 पंचायतों में आधे से अधिक पंचायत जनसंख्या की विसंगति से प्रभावित है. प्रखंड में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की राशि का पंचायतों के बीच समान रूप से वितरण किया जाता है. ऐसे में अपेक्षाकृत अधिक जनसंख्या वाले पंचायतों में यह राशि कम पड़ जाती […]

विज्ञापन

जनसंख्या विसंगति से प्रभावित है कई पंचायत प्रतिनिधि, परबत्ता प्रखंड के 22 पंचायतों में आधे से अधिक पंचायत जनसंख्या की विसंगति से प्रभावित है. प्रखंड में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की राशि का पंचायतों के बीच समान रूप से वितरण किया जाता है. ऐसे में अपेक्षाकृत अधिक जनसंख्या वाले पंचायतों में यह राशि कम पड़ जाती है. इस वितरण में पंचायतों के क्षेत्रफल का भी ध्यान नहीं रखा जाता है. पंचायतों के पुनर्गठन के समय से चली आ रही यह असमानता के अलावा इन दो दशकों में दूर दराज के गांवों से बाजार के निकट बसने की प्रवृति के कारण प्रखंड मुख्यालय के आस पास की जनसंख्या में भारी बढ़ोतरी हुई. इस वृद्धि का असर इन पंचायतों के विकास पर अब पड़ने लगा है. पंचायतों के जनसंख्या के आंकड़ों को देख कर ही यह स्पष्ट हो जाता है कि विभिन्न पंचायतों के जनसंख्या के बीच बड़ा फासला है. पंचायतों का पुनर्गठन 2001 से पहले ही किया गया था. इस पन्द्रह वर्षों में जनसंख्या में काफी अंतर हो गया. राज्य सरकार ने पूर्व में यह निर्णय लिया था कि वर्ष 2001 में होने वाली जनगणना के के आधार पर ही पंचायतों का पुनर्गठन होगा. वर्ष 2013 में राज्य सरकार के पंचायती राज मंत्री के द्वारा इस बाबत घोषणा भी किया गया था. लेकिन अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव की चल रही तैयारियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि अब पुन: यह पंचायतों के पुनर्गठन का यह मामला अगले वर्षों के लिये टल गया. बहरहाल वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार परबत्ता प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की जनसंख्या निम्न प्रकार है. कोलवारा —————- 17315परबत्ता —————- 16789महदीपुर —————- 15523पिपरालतीफ ———— 15121सौढ दक्षिणी ———— 14195कुल्हरिया —————- 13035सियादतपुर अगुवानी – 12980जोरावरपुर ————– 12669लगार ——————12427देवरी —————— 11970कवेला —————– 11136सौढ उत्तरी ————– 10627माधवपुर ————— 10236खजरैठा ————— 10072रामपुर उर्फ रहीमपुर —- 9551वैसा —————- 9208बन्देहरा —————– 8787गोविन्दपुर —————– 7168भरसो —————— 6884तेमथा करारी ————– 6509दरियापुर भेलवा ———- 6195खीराडीह ————— 5669

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन