नप क्षेत्र के 491 लोगों के बनेंगे शौचालय

खगड़िया : नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोगों का सपना अब साकार होने लगा है.स्वच्छ एवं सुंदर खगडि़या बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने 491 लोगों के बीच शौचालय निर्माण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए 1255 लोगों ने […]
खगड़िया : नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोगों का सपना अब साकार होने लगा है.स्वच्छ एवं सुंदर खगडि़या बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने 491 लोगों के बीच शौचालय निर्माण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए 1255 लोगों ने आवेदन किया है. प्रथम चरण में 335 आवेदन को ऑनलाइन अपलोड किया गया है. 110 लाभार्थियों का आवेदन विभागीय निर्देशानुसार उचित पाया गया है.
उनके नाम से कार्यादेश तैयार किया गया है. शेष आवेदन की जांच की जा रही है. शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों से शर्त रखी गयी है कि फोटोग्राफी वाले निर्धारित स्थल पर ही शौचालय का निर्माण करायेंगे जायेंगे. नींव खुदाई के बाद लाभार्थी के खाते में प्रथम किस्त की राशि 7500 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दी जायेगी. द्वितीय किस्त की राशि पूर्ण होने के बाद दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




