पूर्वी ठाठा पंचायत में हत्या का चल रहा दौर

पूर्वी ठाठा पंचायत में हत्या का चल रहा दौर मानसी. थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव में बासा पर दंपती की हुई हत्या के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीण कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. इधर मृत दंपती के घर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. उल्लेखनीय […]
पूर्वी ठाठा पंचायत में हत्या का चल रहा दौर मानसी. थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव में बासा पर दंपती की हुई हत्या के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीण कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. इधर मृत दंपती के घर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. उल्लेखनीय है कि ठाठा गांव में पूर्व में भी पुरानी रंजिश को लेकर कई हत्याएं हो चुकी हैं. शुक्रवार की देर रात सेवानिवृत्त रेलकर्मी गणेशी यादव व उनकी पत्नी पावो देवी को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. उक्त मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पूर्वी ठाठा पंचायत में इस साल अब तक चार लोगों की हत्या हो चुकी है. 31 जुलाई को अपराधियों ने अधिवक्ता शिवनंदन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी. व्यवहार न्यायालय से घर लौटने के बाद गांव के निकट ही वह बहियार गये थे. वहीं घात लगाये अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. इस घटना के बाद गत 28 अक्तूबर को बहियार में ही मनोज यादव की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी. पूर्वी ठाठा पंचायत में ही दिनेश यादव की हत्या की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




