गोशाला मेला में भरपूर मनोरंजन का इंतजाम

Published at :22 Nov 2015 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
गोशाला मेला में भरपूर मनोरंजन का इंतजाम

गोशाला मेला में भरपूर मनोरंजन का इंतजामफोटो है 4, 10,11,12कैप्सन- मेला में झूला झूलते बच्चे, लोगों की लगी भीड़, मेला में लगा मौत कुंआ व टावर झूला मेले में मनोरंजन के लिये मौत का कुआं, टावर झूला सहित और भी कई साधन मिक्की माउस, ड्रैगन झूला, तारा माची, ब्रेक डांस झूला में उमड़ रही लोगों […]

विज्ञापन

गोशाला मेला में भरपूर मनोरंजन का इंतजामफोटो है 4, 10,11,12कैप्सन- मेला में झूला झूलते बच्चे, लोगों की लगी भीड़, मेला में लगा मौत कुंआ व टावर झूला मेले में मनोरंजन के लिये मौत का कुआं, टावर झूला सहित और भी कई साधन मिक्की माउस, ड्रैगन झूला, तारा माची, ब्रेक डांस झूला में उमड़ रही लोगों की भीड़ घर के सजावटी सामान सहित सौंदर्य प्रसाधन के लिये मौजूद हैं कई दुकानें सस्ते में लकड़ी के सामान की बिक्री के लिये मशहूर मेला में खूब हो रही खरीदारी बटाटा पूड़ी से लेकर भेल पूड़ी, पाव भांजी जैसे लाजवाब व्यंजन के मिलेंगे कई स्टॉल ———————प्रतिनिधि, खगड़िया बीते 127 वर्षों से सन्हौली में लग रहे गोशाला मेला में भरपूर मनोरंजन मिलेगा. यहां मनोरंजन के कई साधनों के अलावा मौत का कुआं देख कर दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो जायेंगे. सौंदर्य प्रसाधन से लेकर खाने पीने की कई सामग्रियों के स्टॉल लगाये गये हैं. बच्चाें के मनोरंजन के लिये यहां कई साधन मौजूद हैं. चाय की चुस्की से लेकर गोलगप्पे की दुकानें मेला को आकर्षक बना रही हैं. ————-मौत का कुआं बना आकर्षण का केंद्र गोपाष्टमी (गोशाला) मेला में लगाये गये मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. एक साथ पांच मोटरसाइकिल के बीच में दो मारुति कार को अंगुली पर नचाते देख लोगों के होश ठिकाने आ जाते हैं. दर्शक इस करतब को देख कलाकारों को भेंट के रूप में राशि देकर प्रोत्साहित करते हैं. मारुति चालक मनीष कुमार ने बताया कि एक साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद मौत कुआं में इस करतब को दिखाने के काबिल बन पाया हूं. वहीं मौत का कुआं में मोटरसाइकिल चलाने वाले युवकाें ने बताया कि तेज गति से नाचती मारुति के बीच पांच-पांच मोटरसाइकिल चलाना सचमुच मौत से खेलने के समान है. थोड़ी सी असावधानी सीधे मौत के मुंह में पहुंचा सकती है. दर्शक विवेक कुमार, रीना कुमारी, खुशबू कुमारी ने बताया कि पूरे मेला में मौत का कुआं अचंभित करने जैसा है. जो दर्शक को मनोरंंजन देते हुए खुद को अपनी जान हथेली पर रखकर अपना करतब दिखाते हैं. ———–टावर झूला पर खूब हो रहा मनोरंजन मेला में लगाये गये मिक्की माउस, ड्रैगन झूले, तारा माची, ब्रेक डांस झूला में लोगाें की भीड़ उमड़ रही है. टावर झूले पर चढ़ने के लिये लोग लाइन लगाये हुए रहते हैं. बच्चों के लिये भी कई झूले लगाये गये हैं. ———–चाय की चुस्की के साथ गोलगप्पे का स्वाद मेले में चाय-कॉफी की चुस्की के साथ गोलगप्पे के भी इंतजाम हैं. पाव भांजी से लेकर बटाटा पूड़ी, भेल पूड़ी, पाव भांजी जैसे लाजवाब व्यंजन के कई स्टॉल लगाये गये हैं. लजीज व्यंजन के स्वाद लेने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ रही है. ——————-लकड़ी के बने सामानों की खूब हो रही खरीदारी अपने आप में गौरवशाली इतिहास समेटे हुए गोशाला मेले में लकड़ी के बने सामानों के कई दुकानें सजी हैं. जहां पर दीवान पलंग से लेकर चौकी, टेबुल, कुरसी सहित अन्य सामान की बिक्री की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन