पीडीएस जांच के लिए अधिकारी प्रतिनियुक्त

खगड़िया : जनवितरण प्रणाली की जांच के लिए सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. ये पदाधिकारी लाभुकों की शिकायतों की जांच के साथ-साथ निर्धारित तिथि को अपनी मौजूदगी में लाभुकों को खाद्यान्न तथा केरोसिन उपलब्ध करायेंगे. शिकायत करने वाले लाभुकों के लिए माह के 28 से 30 तारीख तक जनवितरण दुकानों […]
खगड़िया : जनवितरण प्रणाली की जांच के लिए सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. ये पदाधिकारी लाभुकों की शिकायतों की जांच के साथ-साथ निर्धारित तिथि को अपनी मौजूदगी में लाभुकों को खाद्यान्न तथा केरोसिन उपलब्ध करायेंगे.
शिकायत करने वाले लाभुकों के लिए माह के 28 से 30 तारीख तक जनवितरण दुकानों पर खाद्यान्न एवं केरोसिन लेने की व्यवस्था की गयी है. सदर प्रखंड में वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित की गयी है. अलौली प्रखंड में वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार सहित चार पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
चौथम प्रखंड में एसडीओ शिव कुमार शैव सहित पांच पदाधिकारी, मानसी प्रखंड में डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो सहित चार पदाधिकारी, गोगरी प्रखंड में कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी सहित चार पदाधिकारियों को इस कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
बेलदौर प्रखंड में प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में पीडीएस दुकानों के पर्यवेक्षण के लिए गोगरी डीसीएलआर संजीव कुमार सहित चार पदाधिकारी तथा परबत्ता प्रखंड में गोगरी एसडीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में पांच पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










