अधिकारियों की सूझ-बूझ से घटना पर लगा विराम

Published at :20 Nov 2015 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों की सूझ-बूझ से घटना पर लगा विराम

अधिकारियों की सूझ-बूझ से घटना पर लगा विराम फोटो है 8 में कैप्सन- ग्रामीणों से वार्ता करते सीओ. प्रतिनिधि, खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव में दो पक्षों में वर्षों से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद में स्थिति तब विकट हो गयी, जब एक पक्ष के गाय की मौत दूसरे पक्ष […]

विज्ञापन

अधिकारियों की सूझ-बूझ से घटना पर लगा विराम फोटो है 8 में कैप्सन- ग्रामीणों से वार्ता करते सीओ. प्रतिनिधि, खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव में दो पक्षों में वर्षों से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद में स्थिति तब विकट हो गयी, जब एक पक्ष के गाय की मौत दूसरे पक्ष के परिसर में हो गयी. स्थिति खून-खराबे तक पहुंच गयी. हालांकि समय रहते मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी नौशाद आलम, थानाध्यक्ष महेश कुमार तथा ग्रामीणों के समझाने-बुझाने के बाद मामले पर विराम लग गया. हुआ यह कि बछौता गांव के आजाद यादव एवं कमल यादव के बीच रास्ते को लेकर दो वर्ष से विवाद चल रहा था. एक पक्ष के गाय की मौत दूसरे पक्ष के परिसर में हो गयी थी. इससे प्रथम पक्ष के लोगों को मृत गाय को निकालने नहीं दिया जा रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी, लेकिन तत्काल विवाद सुलझा लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन