जयकारे के साथ दी मां काली को विदाई

Published at :14 Nov 2015 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
जयकारे के साथ दी मां काली को विदाई

जयकारे के साथ दी मां काली को विदाई मां के विसर्जन के दौरान महिलाओं ने गाये विदाई के गीत फोटो है 11,12,24 व 25 मेंकैप्सन- हाजीपुर में प्रतिमा विसर्जन, सन्हौली के मनपुरनी मां काली के प्रतिमा का विसर्जन करने जाते लोग, रांको डीह में मां काली के प्रतिमा को नम आंखो से विदाई देते श्रद्धालु, […]

विज्ञापन

जयकारे के साथ दी मां काली को विदाई मां के विसर्जन के दौरान महिलाओं ने गाये विदाई के गीत फोटो है 11,12,24 व 25 मेंकैप्सन- हाजीपुर में प्रतिमा विसर्जन, सन्हौली के मनपुरनी मां काली के प्रतिमा का विसर्जन करने जाते लोग, रांको डीह में मां काली के प्रतिमा को नम आंखो से विदाई देते श्रद्धालु, डीजे पर झूमते लोग विसर्जन को जाती मां काली व डीजे के गीत पर झूमते श्रद्धालु. प्रतिनिधि, खगड़िया जिले में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धालुओं द्वारा नम आंखों शनिवार को किया गया. पूरे दिन श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जन के दौरान डीजे के कानफाड़ु संगीत पर थिरकते नजर आये. जिला मुख्यालय के पोस्ट ऑफिस रोड, सन्हौली के मनपुरनी मां काली की प्रतिमा, रांको डीह के मां काली के प्रतिमा, ओलापुर गंगौर के प्रतिमा का विसर्जन किया गया. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार, रोशन कुमार, एनएसी रोड के नवयुवक काली पूजा समिति के अध्यक्ष धमेंद्र यादव, गंगौर पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह, रांको डीह के पूजा समिति के अध्यक्ष सिंकदर गुप्ता आदि के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मां के प्रतिमा का विसर्जन किया. इस दौरान निकली मां की झांकियों के साथ डीजे के गीत पर थिरकते युवकों की टोली से शहर सहित पूरा ग्रामीण इलाका आस्थामय हो गया. वहीं सदर प्रखंड के रांको डीह में भी शनिवार को मां काली का विसर्जन स्थानीय गंडक में हुआ है. महिलाओं ने विदाई गीत गाकर नम आंखों से मां को विदाई दी. मां का प्रतिमा मंदिर से उठ कर चंद्रनगर , कोसी कॉलेज, परमानंदपुर, संसारपुर होते हुए एनएच 31 स्थित बूढ़ी गंडक पहुंचा. इस दौरान श्रद्धालु गाजे बाजे व अबीर की होली खेलते हुए झूमते गाते हुए माता की प्रतिमा के साथ लेकर नदी की तरफ बढ़े जा रहे थे. मां काली के विसर्जन जुलूस काफी शांति के साथ निकला. सुरक्षा की कमान मुफस्सिल थाना के एसआइ मोहन कुमार संभाले हुए थे. पुलिस की कड़ी निगेहबानी में प्रमिताओं का विसर्जन किया गया. पूजा कमेटी के सदस्यों में मां के विसर्जन जुलूस के दौरान उत्साह देखा गया. विजर्सन के दौरान काली पूजा समिति के अध्यक्ष सिकंदर गुप्ता, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा, व्यवस्थापक मनोज पंडित, राजीव कुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, अनिल सिंह, सचिन कुमार सिंह, राजेंद्र पंडित, प्रमोद सहनी, शंभु पंडित आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन