घाटों पर दलदल, व्रतियों को होगी परेशानी

घाटों पर दलदल, व्रतियों को होगी परेशानी फोटो है 13,14 व 15 मेंकैप्सन- गायत्री मंदिर के समीप घाट का दृश्य, अड्डा घाट में दलदल व बदहाल राजेंद्र सरोवर. प्रतिनिधि, खगड़िया लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो गया है. नगर परिषद प्रशासन द्वारा घाटों की साफ सफाई शुरू कर दी गयी है. लेकिन […]
घाटों पर दलदल, व्रतियों को होगी परेशानी फोटो है 13,14 व 15 मेंकैप्सन- गायत्री मंदिर के समीप घाट का दृश्य, अड्डा घाट में दलदल व बदहाल राजेंद्र सरोवर. प्रतिनिधि, खगड़िया लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो गया है. नगर परिषद प्रशासन द्वारा घाटों की साफ सफाई शुरू कर दी गयी है. लेकिन कई घाटों की बदहाल स्थिति आज भी बनी हुई है. हालांकि कुछ घाटों पर दल दल की स्थिति रहने के कारण व्रतियों को परेशानी हो सकती है. जबकि घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल को लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. लेकिन दलदल वाले घाटों पर बेरिकेटिंग की आवश्यकता महसूस की जा रही है. गायत्री मंदिर के समीप के घाट, अड्डा घाट, अघोरी स्थान घाट, दान नगर आदि घाटों की स्थिति बदहाल है. जबकि सन्हौली के राजेंद्र सरोवर में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जिला प्रशासन विभिन्न घाटों के साफ सफाई के जितने दावे कर ले लेकिन धरातल पर की स्थिति सबकु छ बयां कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










