अपराधियों ने मेला परिसर में मचाया तांडव

Published at :13 Nov 2015 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने मेला परिसर में मचाया तांडव

अपराधियों ने मेला परिसर में मचाया तांडव बेलदौर : अपराधियों ने घोड़ा पर सवार थ्रीनट लहराते हुए काली मेला में तांडव मचाया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम बेलदौर बाजार में चल रहे दो दिवसीय काली मेला के दौरान अपराधियों ने घोड़ा पर सवार होकर दोनों हाथ में थ्रीनट लहराते हुए उत्पात मचाने की […]

विज्ञापन

अपराधियों ने मेला परिसर में मचाया तांडव

बेलदौर : अपराधियों ने घोड़ा पर सवार थ्रीनट लहराते हुए काली मेला में तांडव मचाया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम बेलदौर बाजार में चल रहे दो दिवसीय काली मेला के दौरान अपराधियों ने घोड़ा पर सवार होकर दोनों हाथ में थ्रीनट लहराते हुए उत्पात मचाने की कोशिश की.

लोगों के सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस को देख अपराधी भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की सजगता के कारण अपराधी भागने में कामयाब नहीं हो पाया. थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि मेला में अवैध हथियार लेकर प्रदर्शन कर रहे स्थानीय शेर वासा निवासी संजीत सम्राट उर्फ पुल्टा को दो लोडेड थ्रीनट के साथ गिरफ्तार किया गया है.

उसके पास से बारह कारतूस व एक घोड़ी बरामद किया गया है. उसके विरुद्ध हत्या सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं. उसकी तलाश पुलिस को महीनों से थी. उन्होंने बताया कि पुल्टा का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि पुल्टा की गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष के साथ उठा पटक भी किया गया. मेला पड़ा फीका अपराधियों द्वारा घोड़ा पर सवार होकर तांडव मचाये जाने के बाद मेला में घूम रहे महिला व पुरुष घर की ओर भाग गये. लोगों के घर जाते ही मेला फीका पर गया. हालांकि मेला कमेटी के लोगों द्वारा बार-बार लोगों को ठहरने का आश्वासन दिया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन