बहनों ने भाई के लिए मांगी दुआ

Published at :13 Nov 2015 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
बहनों ने भाई के लिए मांगी दुआ

बहनों ने भाई के लिए मांगी दुआ फोटो है 8 मेंकैप्सन-पूजा करती बहनेंखगड़िया. भैया दूज पर्व के अवसर बहनों ने भाई के दीर्घायु होने की कामना की. शुक्रवार को सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर महिलाएं टोली बनाकर पूरे आस्था व निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की. महिलाएं उपवास रखकर अपने भाई की लंबी आयु की […]

विज्ञापन

बहनों ने भाई के लिए मांगी दुआ फोटो है 8 मेंकैप्सन-पूजा करती बहनेंखगड़िया. भैया दूज पर्व के अवसर बहनों ने भाई के दीर्घायु होने की कामना की. शुक्रवार को सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर महिलाएं टोली बनाकर पूरे आस्था व निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की. महिलाएं उपवास रखकर अपने भाई की लंबी आयु की कामना की. पूजा अर्चना के बाद बहन अपने भाई की कलाई पर रूई की धागा बनाकर बांधी.बहनों ने भाई के माथे पर चंदन का टीका लगाया. जो इस पर्व का सबसे महत्वपूर्ण रस्म है. वर्ती काजल वर्मा, सुधा वर्मा, शालिनी, लीला वर्मा ने बताया कि दीपावली के तीसरे दिन यह पर्व मनाया जाता है. बहन अपने भाई की सलामती व लंबी आयु के लिए प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूम-धाम से पूजा करती है. वहीं शहर के पोस्ट ऑफिस रोड, एनएसी रोड, बहुआही, पटेल नगर, जयप्रकाश नगर, हाजीपुर, दान नगर, बबुआगंज, मील रोड आदि जगहों पर भी महिलाएं पूरी विधि-विधान के साथ भैया दूज पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया. वहीं महिलाओं का समूह मधुर गीत गाकर अपने भाइयों के लिए लंबी आयु की कामना किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन