साप्ताहिक ट्रेन चलाये जाने का स्वागत

Published at :03 Nov 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक ट्रेन चलाये जाने का स्वागत

साप्ताहिक ट्रेन चलाये जाने का स्वागत खगड़िया. रांची से कटिहार के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाये जाने का स्वागत रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति ने किया है. समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को साधुवाद देते हुए कहा कि कटिहार से रांची व रांची से कटिहार […]

विज्ञापन

साप्ताहिक ट्रेन चलाये जाने का स्वागत खगड़िया. रांची से कटिहार के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाये जाने का स्वागत रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति ने किया है. समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को साधुवाद देते हुए कहा कि कटिहार से रांची व रांची से कटिहार के बीच 08619 ट्रेन का परिचालन करने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा. उल्लेखनीय है कि 08619 आठ नवंबर व 15 नवंबर को 2.15 में रांची से खुलेगी तथा रात्रि 3.20 में खगडि़या पहुंचेगी. 9 व 16 नवंबर को कटिहार से 08620 बन कर 2 बजे खुलेगी तथा 3.15 बजे दिन में खगडि़या पहुंचेगी. समिति से जुड़े पुलकित गोस्वामी , मांगी लाल शर्मा आदि लोगों ने भी सहरसा से रांची के बीच एक ट्रेन चलाने की मांग रेल राज्य मंत्री से की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन